Squid Game 3 Release Date OUT: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ का साल 2024 में सीजन 2 आया है। सीजन 2 के बाद से ही इसके तीसरे सीजन की हलचल तेज हो गई है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है, नेटफ्लिक्स ने सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। नेटफ्लिक्स ने नए साल के मौके पर फैंस को विश करते हुए सीजन 3 की रिलीज को कन्फर्म कर दिया है।
कब रिलीज होगा स्क्विड गेम का तीसरा सीजन?
‘स्क्विड गेम 3’ को लेकर नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर बड़ी जानकारी साझा की है। ‘स्क्विड गेम 3’ का पोस्टर शेयर कर नेटफ्लिक्स ने उनकी रिलीज डेट रिवील कर दी है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है। नेटफ्लिक्स पर 27 जून 2025 को ‘स्क्विड गेम’ का सीजन 3 दस्तक देगा। जहां ‘स्क्विड गेम’ के दूसरे सीजन के लिए पूरे 3 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था, मगर अब उसके तीसरे सीजन को मेकर्स एक साल के अंदर ही रिलीज करने जा रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘स्क्विड गेम’ के डायरेक्टर कौन हैं? (Squid Game 3 Release Date OUT)
नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज में ‘स्क्विड गेम’ का नाम शुमार है, जिसका निर्देशन और लेखन दोनों ही ह्वांग डोंग-ह्युक ने किया है। डोंग-ह्युक ने इस सीरीज को काफी बेहतरीन तरीके से बनाया है, जिसमें एक खूनी खेल खेलते लोग दिखाई देते हैं। ऐसा पहले किसी फिल्म या सीरीज में देखने को नहीं मिला था, इसी वजह से ‘स्क्विड गेम’ का पहला सीजन सुपरहिट गया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘स्क्विड गेम’ की स्टारकास्ट में कौन-कौन था?
‘स्क्विड गेम’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कोरियन इंडस्ट्री के कई पॉपुलर स्टार्स शुमार हैं। ग-जे, ली ब्युंग-हुन और वी हा-जुन अहम किरदार निभाते दिख रहे हैं। इनके अलावा यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, पार्क ग्यू-यंग, पार्क सुंग-हून, जो यू-री, यांग डोंग-ग्यून, कांग ऐ-सिम, ली डेविड और ली जिन-यूके इस सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: 1000 करोड़ी फिल्म के लिए Priyanka Chopra को मिलेंगे 30 करोड़? क्या टूटा दीपिका का रिकॉर्ड!