---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 2: अकांक्षा पुरी के बाद अब मनीषा रानी की Kiss ने मचा दिया बवाल, जमकर हो रही हैं ट्रोल

Bigg Boss OTT 2: फेमस रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में लगातार एक से बढ़कर एक ट्विस्ट आ रहे हैं। टास्क से लेकर एविक्शन तक हर चीज में एंटरटेनमेंट का डबल डोल मिल रहा है। इस बीच शो में हुए एक और एक्शन की जबरदस्त चर्चा हो […]

Bigg Boss OTT 2
Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: फेमस रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में लगातार एक से बढ़कर एक ट्विस्ट आ रहे हैं। टास्क से लेकर एविक्शन तक हर चीज में एंटरटेनमेंट का डबल डोल मिल रहा है। इस बीच शो में हुए एक और एक्शन की जबरदस्त चर्चा हो रही है।

मनीषा रानी हुईं ट्रोल (Bigg Boss OTT 2)

बिग बॉस को लेकर हर दिन कुछ न कुछ सुनने को मिल ही रहा है। कभी अकांक्षा पुरी की किस तो कभी पूजा भट्ट का हाई वोल्टेज ड्रामा। अब इस बीच एक बार फिर बिग बॉस के लेटेस्ट एक्शन की चर्चा हो रही है। दरअसल शो की कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने अब्दु रोजिक को जबरन किस किया है जिस पर टीवी एक्ट्रेस और फेशनिस्ता उर्फी जावेद ने अपना रिएक्शन दिया है।

अब्दु रोजिक को जबरन किया Kiss

कभी अकांक्षा पुरी तो कभी मनीषा रानी, इस बार के सीजन में कोई न कोई अपनी किस से हंगामा मचा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने अब्दु रोजिक को किस किया। बता दें कि अब्दु शो में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उन्हें घर के कुछ कंटेस्टेंट संग शाॅर्ट वीडियोज शूट करना था। अब्दु रोजिक से किन्हीं चार कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने के लिए कहा गया था। ऐसे में उन्होंने जैद हदीद, अविनाश सचदेव, जिया शंकर और मनीषा रानी को चुना। अब्दु ने हर कंटेस्टेंट के साथ वीडियो शूट किया।

अब्दु को हुआ अफसोस

बता दें कि अब्दु रोजिक ने मनीषा रानी के साथ जकूजी में वीडियो शूट किया। इस बीच मनीषा ने उन्हें पकड़कर एक के बाद एक किस करना शुरू कर दिया। यही नहीं, मनीषा बार-बार उन्हें किस करने को कह रही थीं। वीडियो देखकर तो यही लग रहा है कि मनीषा की इस हरकत से अब्दु असहज थे। वीडियो में अब्दु रोजिक को ये भी कहते सुना गया कि काश उन्होंने इस टास्क के लिए किसी और को चुना होता।

उर्फी जावेद ने जताई नाराजगी

अब्दु और मनीषा का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इसे देख लोग मनीषा को ट्रोल कर रहे हैं। इस लिस्ट में उर्फी जावेद भी शामिल हैं। उर्फी ने अपने इंस्टा पर इस वीडियो की एक पिक्चर शेयर की है। उर्फी ने लिखा, ‘यह देखना बहुत अनकंफर्टेबल करने वाला था। वह क्यों उसे जबरन किस किए चली जा रही है? वह कोई बच्चा नहीं है। सीमाएं समझो लोगों।’

First published on: Jul 04, 2023 12:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.