Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं The Traitors के 5 मास्टरमाइंड? जो सोच-समझकर चल रहे हर चाल

The Traitors: करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सुर्खियो में बना हुआ है। शो में 5 कंटेस्टेंट्स मास्टरमाइंड बनकर उभर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं शो में मास्टरमाइंड कौन-कौन हैं?

---विज्ञापन---

The Traitors: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में टीवी, सोशल मीडिया और बॉलीवुड के जानी-मानी हस्तियां नजर आ रही हैं। शो में कोई ट्रेटर तो कोई इनोसेंट बनकर अपनी-अपनी चाल सोच-समझकर चल रहा है। वहीं शो के कुछ कंटेस्टेंट्स माइंड गेम खेलकर मास्टरमाइंड भी बन गए हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर वो कौन-कौन से 5 कंटेस्टेंट्स हैं जो मास्टरमाइंड की लिस्ट में शामिल हो गए हैं?

यह भी पढ़ें: The Traitors के 3 नए एपिसोड से 4 कंटेस्टेंट बाहर, लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल

---विज्ञापन---

Apoorva Makhija

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपूर्वा बड़े ही चालाकी से गेम खेलती नजर आ रही हैं। वहीं वो बेबाकी से अपने विचारों को भी बाकी के कंटेस्टेंट्स के सामने रखती नजर आ रही हैं। शो में वो पहले ही एपिसोड से अच्छा खेलती नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

Purav Jha

यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पूरव झा शो में ट्रेटर हैं। वहीं वो अपने पर किसी को शक भी नहीं होने दे रहे हैं। माइंड गेम हो या फिर फिजिकल गेम हो, पूरव काफी शानदार तरीके से गेम में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो ट्रेंड कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Urfi Javed

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और फैशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद भी शो की मास्टरमाइंड बनी हुई हैं। वो भी स्ट्रॉन्ग प्लेयर लग रही हैं। पहले ही एपिसोड से उर्फी भी अपनी बातों को बेबाकी से सबके सामने रखती दिखाई दे रही हैं। उन्हें भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Sufi Motiwala

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सूफी मोतीवाला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड्स में वो काफी एक्टिव दिखाई दिए। वहीं वो बड़े ही चालाकी से गेम में आगे बढ़ रहे हैं। सूफी शो में बाकी सब के मुकाबले काफी स्ट्रॉन्ग दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

Jannat Zubair

टीवी एक्ट्रेस जन्नत भी शो में अच्छा खेल रही हैं। इन्हें भी हम मास्टरमाइंड का टैग दे सकते हैं। जन्नत बड़े ही सोच-समझकर गेम शो में अपनी चाल चल रही हैं और ट्रेटर्स के निशाने पर आने से बच भी रही हैं। शो में उनका गेम भी काफी मजेदार लग रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Traitors में Raftaar और Urfi Javed के बीच क्यों छिड़ी जंग? खुलेआम दे डाली चुनौती

First published on: Jun 21, 2025 09:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola