Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 2 मिनट की सबसे विवादित मूवी, बड़ी कास्ट के बाद भी नहीं मिली पहचान; सिर्फ OTT पर रह गई छुपी

Bollywood Most Controversial Movie: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा विवादित मूवी सिर्फ ओटीटी पर ही छुप कर रह गई है। इस मूवी में कई दिग्गज स्टार हैं, इसके बाद भी ये लोगों का ध्यान नहीं खींच सकी। तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये मूवी विवादित क्यों है और किस ओटीटी पर आप इस मूवी को देख सकते हैं?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Bollywood Most Controversial Movie: बॉलीवुड की कई ऐसी मूवीज रही हैं जो रिलीज से पहले ही विवादों में छा जाती हैं। वहीं कुछ तो रिलीज होने के बाद विवादों में आती हैं। जहां कुछ मूवीज कॉन्ट्रोवर्सी में आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं तो कुछ आते ही पिट जाती हैं। आज हम एक ऐसी ही मूवी की बात करने जा रहे हैं जो बॉलीवुड की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल मूवी है। इस मूवी में कई बड़े-बड़े सितारे नजर आए, लेकिन इसके बावजूद ये गुमनामी में ही रही। वहीं अब ये मूवी सिर्फ ओटीटी पर छुपी रह गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘लव सोनिया’ की। तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इस मूवी में ऐसा क्या था जो ये सबसे ज्यादा विवादित मूवी साबित हुई।

यह भी पढ़ें: Maalik ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, Aankhon Ki Gustaakhiyan का कैसा हाल?

---विज्ञापन---

मूवी में दिग्गज कलाकार

तबरेज नूरानी के डायरेक्शन में बनी लव सोनिया साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस मूवी का प्रीमियर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, लेकिन इसके बाद भी बहुत कम लोग हैं जिनको इस मूवी के बारे में पता है। मृणाल ठाकुर, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, फ्रीडा पिंटो, ऋचा चड्ढा और आदिल हुसैन जैसे बड़े सितारों के बाद भी ये मूवी सुर्खियों में नहीं आ पाई थी।

मूवी की कहानी

मूवी के सुर्खियों में ना आने की वजह इसकी कहानी ही थी। फिल्म में दो बहनों प्रीति और सोनिया की कहानी को दिखाया गया है। जिसमें बड़ी बहन प्रीति को उसका खुद का पिता पैसों के लालच में बेच देता है। वहीं जब छोटी बहन सोनिया को पता चलता है तो वो उसकी तलाश में मुंबई के एक रेड-लाइट एरिया में जाकर फंस जाती है जहां जिस्मफरोशी का बिजनेस चलता है। पूरी कहानी इसी पर आधारित है कि कैसे वो अपनी बहन को ढूंढ पाती है और उस दलदल से कैसे निकल पाती है। सोनिया के किरदार में मृणाल ठाकुर ने बेहतरीन काम किया है।

---विज्ञापन---

किस ओटीटी पर है मौजूद?

मनोज बाजपेयी ने मूवी में विलेन फैजल का किरदार निभाया है, जो इस बिजनेस का मालिक होता है। वहीं ऋचा चड्ढा भी वहां काम करने वाली एक महिला होती हैं, जिसे बाद में फैजल से धोखा मिलता है और वो खुद की जान ले लेती है। राजकुमार राव की बात करें तो वो इन जगहों से नाबालिगों को बचाने में मदद करते हैं। मूवी में आपको कई ऐसे सीन्स देखने को मिलेंगे जो आपकी रूह को झकझोर कर रख देंगे। कुछ सीन्स को तो देखते हुए आपको असहज भी महसूस होगा। वहीं ये मूवी आपको समाज की सच्चाई से भी रूबरू कराती है। अगर आप भी इस मास्टरपीस मूवी को देखना चाहते हैं तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल शादी के 7 साल बाद पति से होंगी अलग, पोस्ट में झलका बैडमिंटन स्टार का दर्द

First published on: Jul 14, 2025 11:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola