Sunday, 15 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस तारीख को रिलीज होगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ का आखिरी सीजन, जानें कब से देख सकेंगे आप

Four More Shots Please: प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज! के आखिरी सीजन का ऐलान कर दिया गया है. इस बार का सीजन और भी जबरदस्त ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर होगा.

Four More Shots Please

Four More Shots Please: प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज (Four More Shots Please) अपने आखिरी सीजन के साथ वापसी कर रही है. सीरीज की फाइनल सीजन की रिलीज डेट 19 दिसंबर रखी गई है. इसके साथ ही ये शो एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में वापसी कर रहा है और हॉलिडे सीजन के ठीक समय पर आ रहा. साल के अंत में रिलीज हो रहे इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के आसार है. अपने पहले के सीजन से सीरीज ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इस बार की कहानी में भी उन चार महिलाओं की जबरदस्त बॉन्डिंग दिखने वाली है.

इस बार के सीजन में एक बार फिर सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू की शानदार जोड़ी दिखने वाली है. इसके साथ ही प्रतीक स्मिता पाटिल, मिलिंद सोमन, राजीव सिद्धार्थ, लीजा रे और अंकुर राठी भी दिखने वाले है. वहीं इस आखिरी सीजन में डिनो मोरिया, अनसूया सेनगुप्ता और कुनाल रॉय कपूर भी शामिल हो रहे हैं. बता दें कि फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 को अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी मत्यानी ने डायरेक्ट किया है. ये सीरीज 19 दिसंबर को देशभर में रिलीज होने जा रही हैं. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2025 01:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो