---विज्ञापन---

Deepika-Ranveer के स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, लोगों ने लगाया डबल ढोलकी होने का इल्जाम

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण के सीजन 8 के पहले एपिसोड में दीपिका-रणवीर ने जमकर बवाल मचाया। दोनों अब बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।

Koffee With Karan 8
pic credit: Google

Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) के 8वें सीजन के साथ एक बार फिर हाजिर हो चुके हैं। हमेशा की तरह ये शो अपने साथ ढेर सारी कोंट्रोवर्सी लेकर आया है। शो के 8वें सीजन के पहले गेस्ट बॉलीवुड के फेमस सेलेब्रिटी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बने। रणवीर और दीपिका दोनों अपने स्टेटमेंट के चलते ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गए।

यह भी पढ़ें: एक साथ 4 लड़कों को Deepika Padukone ने किया डेट, वाइफ की बात सुन Ranveer Singh को लगा शॉक्ड

रणवीर सिंह का स्टेटमेंट (Koffee With Karan 8)

सबसे पहले आपको बताते हैं कि आखिर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की किस स्टेटमेंट ने बवाल मचा दिया है। दरअसल दर्शक ‘बाजीराव’ एक्टर का एक बयान को लेकर परेशान है जिसमें वो अपनी लेडीलव दीपिका से उनकी पहली मुलाकात के बारे में बता रहे हैं। रणवीर ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से उनकी मीटिंग को लेकर जिस तरह से बताया है उसे सुनकर ट्रोलर्स के काम खड़े हो गए हैं क्योंकि कई साल पहले रणवीर ने कुछ ऐसा ही अपनी और अनुष्का शर्मा की मीटिंग को लेकर भी कहा था। बस इसी वजह से नेटिजन्स ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अपने निशाने पर ले लिया है। रणवीर की दीपिका और अनुष्का दोनों के लिए सेम स्टेटमेंट फैंस को बिल्कुल हजम नहीं हो रही है।

दीपिका की स्टेटमेंट से लोग हुए कंफ्यूज (Koffee With Karan 8)

एक तरह जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक ही स्टेटमेंट को दीपिका और अनुष्का दोनों के लिए बोलने की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। वहीं, उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) के रिलेशनशिप को लेकर दो अलग-अलग स्टेटमेंट ने ऑडिएंस को हैरान कर दिया है। हाल ही में कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) के काउच पर बैठकर दीपिका ने खुलासा किया है कि वो और रणवीर सिंह दोनों ओपन रिलेशनशिप में थे।

4 लड़कों को साथ में किया डेट (Koffee With Karan 8)

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि दीपिका(Deepika Padukone) ने कहा कि वो रणवीर को लेकर सीरियस नहीं थीं। रणवीर के साथ रहते हुए भी एक्ट्रेस 1 नहीं 2 नहीं 3 भी नहीं बल्कि 4 लड़कों को एक साथ डेट कर रही थीं। दीपिका (Deepika Padukone) की बात सुनकर रणवीर-करण ही नहीं लोग भी चौंक गए हैं क्योंकि साल 2013 में जब दीपिका एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ कॉफी विद करण में आई थीं। तब उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर बहुत अलग स्टेटमेंट दी थी।

दीपिका पादुकोण का पुराना बयान (Koffee With Karan 8)

उस समय दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कहा था कि वो ‘उन्हें डेट करना ये सब नहीं आता…वो बिना कमिटमेंट के डेट नहीं कर सकती हैं।’ इस वजह से दीपिका के रिलेशनशिप को लेकर दो अलग-अलग स्टेटमेंट को सुनकर लोग काफी ज्यादा कंफ्यूज हो गए है और उन्होंने दीपवीर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। नेटिजन्स ने मिस्टर एंड मिसेज सिंह को हिपोक्रेटिस का टैग दे डाला है।

First published on: Oct 28, 2023 11:19 AM