---विज्ञापन---

प्रियंका और निक ने अपनी होने वाली शादी को अमेरिकी मान्यता देने के लिए कोर्ट में दी अर्जी !

बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। एक तरफ दीपिका और रणवीर सिंह शादी के लिए इटली रवाना हो गए हैं। वहीं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हैं।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी केवल भारतीय रीति-रिवाज से नहीं कर रहे हैं बल्कि वो अमेरिकी कानून […]

बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। एक तरफ दीपिका और रणवीर सिंह शादी के लिए इटली रवाना हो गए हैं। वहीं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हैं।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी केवल भारतीय रीति-रिवाज से नहीं कर रहे हैं बल्कि वो अमेरिकी कानून के हिसाब से भी शादी के बंधन में बंधेगे। वो चाहते हैं कि उनकी शादी को अमेरिका में भी मान्यता मिले। निक और प्रियंका को 

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स कोर्ट के बाहर देखा गया है ।  दोनों  अपनी शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए वहां पहुंचे थे और दोनों ने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया। 

प्रियंका और निक 2 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। 30 नवंबर से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से इनकी शादी की रस्में  शुरु हो जाएंगी। मेंहदी, संगीत और शादी जैसे फंक्शन जोधपुर में होंगे। बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है तो बस दोनों की शादी का। हाल ही में प्रियंका का न्यूयॉर्क में ब्राइडल शॉवर हुआ है। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी गई। न्यूयॉर्क में प्रियंका ने दोस्तों संग मिलकर खूब सेलिब्रेशन किया है। वहीं दोनों की शादी के लिए हर कोई एक्साइटेड है।प्रियंका शादी से पहले हर वो लाइफ जीना चाहती है। जिसे वो चाहती है। इसीलिए उन्होंने इतनी शानदार बैचलर पार्टी की है।

 प्रिय़ंका निक से बेहद प्यार करती है। इसका हाल ही में एक सबूत मिला है। दरअसल प्रियंका ने बैचलर पार्टी के दौरान एक पिक्चर शेयर की । इस पिक्चर में प्रियंका बैक पोज देती दिख रही है। पिक्चर में प्रियंका कैप लगाए दिख रही है। जिस पर P.C.J. लिखा हुआ है। अगर आपको इसका मतलब पता हो तो ठीक है नहीं तो हम आपको बता देते हैं। 

इसका मतलब है प्रियंका चोपड़ा जोनस। इससे साफ होता है कि शादी से पहले ही प्रियंका ने निक का नाम अपने नाम के पीछे लगा लिया है। अब प्रियंका शादी से पहले ही पूरी तरह से निक के रंग में रंग चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी। 

बताया गया है कि, दोनों की शादी दो रीति रिवाजों से होगी। खबर है कि एक बार हिंदु रीति रिवाज से शादी करेंगे तो दूसरी बार क्रिश्चयन रीति रिवाज से। खबरों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हैं इसलिए दोनों 2 रीति रिवाज से शादी करेंगे। जोधपुर में होने वाली इस शादी में नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। 

मेहमानों की बात करें तो इस रॉयल वेडिंग में करीब 1500 से 2000 लोग शामिल होंगे। यह फंक्शन करीब तीन दिन तक चलेगा। खबरों की माने तो 30 नवंबर 2018 को मेहंदी और संगीत की रस्में होगी। शादी के बाद प्रियंका मुंबई एक ग्रांड रिसेप्शन देंगी।

First published on: Nov 10, 2018 07:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.