---विज्ञापन---

Chocolate Sponge Cake: बच्चे के चेहरे पर लानी है खुशी, तो झटपट बनाएं चॉकलेट स्पंज Cake

Chocolate Sponge Cake: बैसाखी का त्योहार आने वाला है, इस दिन कई प्रकार की डिश बनाई और खाई जाती है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप उन्हें खुश करने के लिए चॉकलेट स्पंज केक बना सकते हैं। केक बच्चों का फेवरेट होता है, वो इसे खुश होकर खाते हैं। लेकिन आप बाजार […]

Chocolate Sponge Cake, Recipe, Food, Cake Recipe

Chocolate Sponge Cake: बैसाखी का त्योहार आने वाला है, इस दिन कई प्रकार की डिश बनाई और खाई जाती है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप उन्हें खुश करने के लिए चॉकलेट स्पंज केक बना सकते हैं। केक बच्चों का फेवरेट होता है, वो इसे खुश होकर खाते हैं। लेकिन आप बाजार से केक लाकर उन्हें खिलाते हैं तो कई बार सही तरीके से केक न बनने की वजह से हेल्थ खराब हो जाती है। ऐसे में आप अपने हाथों से घर पर केक बनाकर उन्हें खिला सकते हैं।

चॉकलेट स्पंज केक बच्चों का तो फेवरेट होता ही है साथ ही ये बड़ों का भी फेवरेट होता है। साथ ही अपने घर में आने वाले मेहमानों का भी मुंह मीठा करा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं घर पर टेस्टी चॉकलेट स्पंज केक बहुत आसान ही इसकी रेसिपी।

चॉकलेट स्पंज केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

मैदा – 1 कप
कोका पाउडर – 1/4 कप
दही – 1 कप
कॉफी पाउडर – 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा – 1/2 टी स्पून
बेकिंग पाउडर – 1+1/4 टी स्पून
वनीला एसेंस – 1 टी स्पून
बटर – 1/2 कप
डार्क चॉकलेट – 1 क्यूब
चीनी – 3/4 कप
व्हिप क्रीम – जरूरत के मुताबिक
नमक – 1 चुटकी

चॉकलेट स्पंज केक बनाने की विधि

टेस्टी चॉकलेट स्पंज केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही लें।
अब दही में चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर घुलने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद एक अन्य बर्तन में मैदा और कोको पाउडर छान लें।
अब इस मिश्रण में एक चुटकी नमक डालकर इन सामग्रियों को अलग रख दें।
जब दही में चीनी घुल जाए तो उसमें वनीला एसेंस, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं और 5 मिनट के लिए रख दें।

5 मिनट के बाद इसमें बटर और कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब दही को चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा करते हुए मैदे में डाल लें।
इस बात का ध्यान रखें कि मैदे को साथ-साथ मिलाते जाएं।
सारा दही मैदे में डालकर मिक्स कर लें। आपका केक बैटर बनकर तैयार है।
अब केक का बर्तन लें और उस पर बटर/तेल लगाएं, फिर बर्तन में तैयार किया गया मिश्रण डालें।
अब बर्तन को ओवन में रखकर उसे 180 डिग्री पर लगभग आधा घंटे तक बेक कर लें।
अब आधे घंटे बाद किसी तिल्ली की मदद से केक को चेक कर लें, अगर वो तिल्ली पर न चिपके तो समझ लें कि वो तैयार हो गया है।
अब आप व्हिप क्रीम की मदद से सजाएं और क्रीम के चारों ओर डार्क चॉकलेक क्रश करके लगा लें।
लो हो गया आपका चॉकलेट स्पंज केक बनकर तैयार, अब आप इसे सर्व करें और वाहवाही बटोरें।

First published on: Apr 12, 2023 05:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.