Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

White Hair Home Remedies: इन घरेलू नुस्खों से दूर होगी सफेद बालों की परेशानी, आज ही अपनाएं

White Hair: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घरेलू उपायों से सफेद बालों की परेशानी से निजात पा सकते हैं।

White Hair Home Remedies: आजकल बेहद कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग अपने लाइफस्टाइल में ढेरों बदलाव करते हैं, लेकिन फिर भी सफेद बालों की समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है।

सफेद बालों होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- खराब खानपान, सही समय पर न सोना, शरीर में पोषण की कमी आदि। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घरेलू उपायों से सफेद बालों की परेशानी से निजात पा सकते हैं। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- Hair Care: नेचुरल तरीके से घर पर कर सकते हैं सफेद बालों को काला, नहीं पड़ेगी किसी डाई की जरूरत

White Hair से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

1. आंवला और नारियल तेल सफेद बालों के लिए बेहतर ऑप्शन

अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हो गए हैं, तो इसके लिए आंवला और नारियल तेल बेहद शानदार ऑप्शन है। सफेद बालों से निजात पाने के लिए आप आंवले को नारियल तेल के साथ मिलाकर अपने बालों में लगाएं।

इसके लिए आपको कम से कम चार चम्मच नारियल का तेल लेना है और इसमें करीब दो चम्मच आंवला का पाउडर मिक्स कर दें और इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद तेल को थोड़ा सा गर्म कर लें और इसे ऐसे ही छोड़ दें।

इसके बाद जब तेल ठंडा हो जाएं, तो अपने बालों में लगा लें और रातभर ऐसे ही रहने दें। इसके बाद सुबह अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। ऐसे आपको कम से कम चार से पांच बार करना है। इससे आपको जल्दी ही लाभ मिलेगा।

2. मेहंदी और नारियल तेल भी बेहद फायदेमंद

सफेद बालों से निजात पाने के लिए आपको मेहंदी और नारियल तेल भी लाभ देगा। इसके लिए आप इन दोनों को मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले मेहंदी की कुछ पत्तियां लेनी हैं और इन्हें अच्छे से साफ कर लें या पानी से धो लें। इसके बाद इन्हें सूखने के लिए रख दें। फिर आपको कम से कम आधा कप नारियल को तेल लेना है और उसमें मेंहदी की पत्तियों को डालकर उबाल दें।

ऐसा करने से इसमें मेहंदी का रंग दिखने लगेगा। इसके बाद इसे ठंडा होने दें और फिर इसे अपने बालों में लगाएं या इससे अच्छी तरह से मालिश करें।

इसको कम से कम आप दो घंटे तक बालों में लगाकर रखें। सात से आठ बार इसका यूज करने से आपको इसका फायदा नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़ें- Hair Problems: सफेद बालों और डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान, तो नारियल तेल में ये तीन चीजें मिलाकर लगाएं

3. कलौंजी और ऑलिव ऑयल भी मददगार

अगर आपके भी बाल सफेद हो रहे हैं, तो इसके लिए आप कलौंजी का तेल और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए आपको इन दोनों को मिलाकर अपने बालों में लगाना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले कलौंजी का तेल लेना है और उसमें ऑलिव ऑयल को मिक्स कर दें।

इसके बाद दोनों को अच्छे से मिलाकर अपने बालों में लगा लें। कम से कम इसे दो से तीन घंटे अपने बालों में लगाकर रखें और फिर अपने बालों को अच्छे से धो लें। इससे आपको फायदा होगा।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here