---विज्ञापन---

Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं पहनते दूसरों की ये चीजें, अगर हां तो हो जाएं सावधान!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। वास्तु में कुछ ऐसे नियम और बाते बताई गई हैं जो हमारे लिए बहुत काम के हैं। जो लोग वास्तु के नियमों का सेवन करते हैं उनके जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती है। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी […]

Vastu Tips, Vastu Rules, Clothes Vastu Rules, Pen Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। वास्तु में कुछ ऐसे नियम और बाते बताई गई हैं जो हमारे लिए बहुत काम के हैं। जो लोग वास्तु के नियमों का सेवन करते हैं उनके जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती है।

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम की हो सकती है। दरअसल हम में से कई लोग दूसरों से कुछ चीजें मांग कर इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन वो ये नहीं जानते कि इससे दुर्भाग्य आता है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि वो कौन सी वस्तुएं हैं तो आज के आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

दूसरे के कपड़े पहनने से बचें

वास्तु शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि दूसरों के कपड़े पहनने आपके व्यक्तित्व पर असर पड़ता है। जो लोग कपड़े मांरकर पहनते हैं उन्हें कई प्रकार की हानि उठानी पड़ती है । स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सही नहीं है। साथ ही जो लोग दूसरों के पहने हुए कपड़े पहनते हैं उन्हें अगर आप पहनेंगे तो आपको त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। इसलिए दूसरों से मांग कर कपड़े न पहनें से बचें।

दूसरे की रुमाल का उपयोग ना करें

हर व्यक्ति के पास रुमाल का होती है। लेकिन आप ये बात जान लें कि कभी भी किसी का रूमाल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों का रुमाल अपने पास रखने पर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। साथ ही इससे आप बीमारी का भी शिकार बन सकते हैं।

दूसरे का पैन न करें इस्तेमाल

पैन को देवी सरस्वती का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप दूसरों के इस्तेमाल की हुई पैन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे धन हानि की संभावना बढ़ जाती है।

दूसरे की अंगूठी पहनना

कई लोगों को अंगूठियां पहनने का शौक होता है। ऐसे में वो कई सारी अंगूठियां पहनते हैं। लेकिन ये बात जान लें अगर आप किसी से मांग कर अंगूठी पहनते हैं तो आप को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर किसी को स्किन प्रॉब्लम है और उसकी अंगुठी को कोई और पहन ले तो इससे स्किन इंफेक्सन होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

दूसरे की घड़ी पहनना

वास्तु शास्त्र में घड़ी का विशेष महत्व है इसके चलने और रुकने से आपके अच्छे या बुरे समय का निर्धारण होता है। किसी दूसरे के हाथ से ली हुई घड़ी पहनने से आपका बुरा वक्त शुरू हो सकता है। इसलिए दूसरों के हाथ से लेकर घड़ी पहनने से परहेज करना चाहिए।

First published on: Apr 04, 2023 08:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.