Vastu Tips: हमारे घर में रखी चीजों पर वास्तु शास्त्र का बड़ा असर पड़ता है। कुछ चीजें पॉजिटिव असर देती हैं तो कुछ चीजें नेगेटिव असर। वास्तु के मुताबिक हमें अपने घर में हर चीज को वास्तु के अनुसार ही रखना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है, और घर के सभी सदस्यों का विकास होता है।
लेकिन कुछ लोग अपने घर में फालतू की चीजें रखे रहते हैं। जो आपके घर में वास्तु दोष का कारण बनते हैं। आज हम आपको उनके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
बाहर करें खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान Vastu Tips
अक्सर घरों में कैलकुलेटर, मोबाइल और भी कई चीजें खराब हो जाती हैं। लेकिन लोग उन्हें फेंकने के बजाए घर में ही रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जान लें कि ये वास्तु दोष का एक बड़ा कारण हैं। ऐसे में उन्हें आज ही घर से निकाल दें। वरना ठीक करवा लें। दरअसल खराब सामान घर में पड़े रहने से ये शनि और राहु के ग्रह को खराब कर देता है।
फटे पुराने कपड़े कर दें बाहर
कई लोग घर में फटे-पुराने कपड़े रखे रहने देते हैं। जो लोग अपने घर में पुराने फटे हुए कपड़े रखते हैं तो इससे वास्तु दोष लगता है। साथ ही भाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। अगर आप चाहते हैं कि घर में वास्तु दोष न रहे तो तुरंत फटे हुए कपड़ों को घर से बाहर कर दें। आप चाहें तो किसी गरीब को फटे हुए कपड़े दान कर दें।
घर की छत पर न रखें कचरा-कबाड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कभी कूड़ा कचरा और कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। अगर आप भी अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करना चाहते हैं तो अपने घर की छत पर कोई कबाड़ न रखें। वरना आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।