---विज्ञापन---

Vastu Shastra Tips: घर के नल टपक रहे हैं तो हो जाएं सावधान ! पानी की तरह बह सकता है धन

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। इसमें घर से रिलेटेड हर चीज के बारे में बताया जाता है। आज हम आपको घर के टपकते पानी के नलों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपके घर का नल टपक रहा है, और आप उसे ठीक नहीं करवा […]

Vastu Shastra Tips: घर के नल टपक रहे हैं तो हो जाएं सावधान ! पानी की तरह बह सकता है धन
Vastu Shastra Tips: घर के नल टपक रहे हैं तो हो जाएं सावधान ! पानी की तरह बह सकता है धन

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। इसमें घर से रिलेटेड हर चीज के बारे में बताया जाता है। आज हम आपको घर के टपकते पानी के नलों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपके घर का नल टपक रहा है, और आप उसे ठीक नहीं करवा रहे हैं तो समझ लें कि ये बहुत अशुभ होता है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।

अक्सर लोगों के घर के नल टपकने लगते हैं लेकिन वो उन्हें जल्दी से ठीक नहीं करवा पाते। दरअसल वास्तु के अनुसार टपकते नल धन हानि का संकेत होते हैं। आज के आर्टिकल में हम जानते हैं टपकते नल से होने वाली हानि।

धन की फिजूल खर्ची होती है

जिन लोगों के घर में पानी के नल टपकते रहते हैं उनके घर में धन की फिजूल खर्ची होती है। कोई न कोई ऐसे खर्चे आ जाते हैं जिनकी उम्मीद भी नहीं होती। ऐसे में जरूरी है की उन्हें ठीक करवा लिया जाए। दरअसल पानी के नल टपकना वास्तु दोष का एक बड़ा कारण हैं। इससे धन हानि होती है।

धन भी बह जाता है पानी की तरह

कई बार घर के बाथरूम में या फिर किचन में नल टपकने लगते हैं। लेकिन लोग इसे बाद में ठीक करवाएंगे कहकर नजरअंदाज कर देते हैं तो वो बहुत बड़ी गलती करते हैं। दरअसल वास्तु में माना जाता है की इससे धन भी ठीक पानी की तरह बह जाता है। अगर आप चाहते हैं की आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहे तो तुरंत टपकते नल ठीक करवा लें।

किचन का नल टपकना होता है बहुत ज्यादा अशुभ

वैसे तो हर नल टपकना अशुभ माना जाता है। लेकिन किचन का नल टपकना बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है। इसके पीछे का कारण होता है कि, किचन में अग्नि का वास होता है और जब ऐसी जगह पानी का नल टपकता है तो ये धन हानि का बहुत बड़ा कारण होता है।

First published on: Mar 18, 2023 07:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.