Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Vastu Rules: घर में उग गया है पीपल का पेड़, तो जान लें इसके दोष और उपाय

Vastu Rules: हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ पूजनीय माना जाता है। वास्तु में भी इसका बहुत महत्व होता है। माना जाता है की पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है। जो लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं उनके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। लेकिन यह […]

Vastu Rules: घर में उग गया है पीपल का पेड़, तो जान लें इसके दोष और उपाय
Vastu Rules: घर में उग गया है पीपल का पेड़, तो जान लें इसके दोष और उपाय

Vastu Rules: हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ पूजनीय माना जाता है। वास्तु में भी इसका बहुत महत्व होता है। माना जाता है की पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है। जो लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं उनके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। लेकिन यह भी सच है की घर में अपने आप उगे हुए पीपल के पेड़ को अशुभ माना जाता है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं की पीपल का पेड़ घर में उगने का क्या मतलब है और उसका क्या समाधान है। आइये जानते हैं विस्तार से।

घर में इस वृक्ष का उगना होता है अशुभ

वैसे तो पीपल के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। यार इसकी पूजा भी की जाती है, लेकिन यदि घर के कोनों में ये उग जाए तो इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर के कोनों में या छत पर अपने आप पीपल का पेड़ उग जाता है तो उस घर में वास्तु दोष होता है। ऐसे में जिनके घर में पीपल का पेड़ निकल जाए तो उसे हटा देना चाहिए।

और पढ़िए –

उग गया है पीपल का पेड़ तो क्या करें

वास्तु के अनुसार जिस घर में पीपल का पेड़ होता है उस घर के सभी लोगों तरक्की में बाधा आती है। माना जाता है की ऐसे घर में आये दिन कोई न कोई परेशानी आती रहती है। पीपल के पेड़ को काटना नहीं चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है,कई लोग अपने घर में लगे पीपल के पेड़ को बिना कुछ सोचे समझे काट देते हैं लेकिन बता दें कि, ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है। लेकिन आपको बहुत ही जरूरी इसे काटना पड़े तो पहले पूजा-पाठ कर लें। और फिर रविवार के दिन ही उसे काटें।

पीपल के पेड़ की पूजा करने से होते हैं सारे दुख दूर

ये तो आपको पता ही है कि पीपल के पेड़ कि पूजा कि जाती है। वास्तु शास्त्र में पीपल के पेड़ की पूजा करने के कई लाभ बताए गए हैं। बता दें कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनिदेव खुश होते हैं और शनि दोष दूर होता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और घर में कभी भी धन-धान्य कि कोई कमी नहीं होती। इसलिए जिस जातक पर शनि की साढ़े साती चल रही हो उसे शनिवार के दिन बहुत सुबह ही पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 12, 2023 09:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.