---विज्ञापन---

Sev Paratha Recipe: आलू-गोभी के पराठे खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार ट्राई कर सकते हैं सेव पराठा

Sev Paratha Recipe In Hindi: अधिकतर भारतीय घरों में दिन की शुरुआत पराठों से होती है। कभी आलू के पराठे तो कभी गोभी के पराठे बनते हैं। रोज एक ही प्रकार का नाश्ता खाकर आप बोर हो गए हैं तो इस बार सेव पराठा ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में बहुत ही लजीज लगता […]

Sev Paratha Recipe In Hindi, How To Make Sev Paratha, Sev Paratha Recipe, Paratha Recipe, Breakfast Recipe

Sev Paratha Recipe In Hindi: अधिकतर भारतीय घरों में दिन की शुरुआत पराठों से होती है। कभी आलू के पराठे तो कभी गोभी के पराठे बनते हैं। रोज एक ही प्रकार का नाश्ता खाकर आप बोर हो गए हैं तो इस बार सेव पराठा ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में बहुत ही लजीज लगता है।

आप इसे बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। बच्चे हों या बड़े सभी को ये पराठा बहुत पसंद आने वाला है। बहुत जल्द बच्चों के स्कूल खुलने वाले हैं ऐसे में आप उनके लंच में भी इस टेस्टी पराठे को रख सकते हैं जिसे वो बड़े शौक से खाएंगे। आइए जानते हैं इस टेस्टी पराठे को बनाने की आसान सी रेसिपी।

यह भी पढ़ें: रोज पराठा-पोहा खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई कर सकते हैं पालक पनीर उत्तपम

सेव पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री   Sev Paratha Recipe In Hindi

  • एक कप रतलामी सेव
  • दस लहसुन की कलियां
  • एक मीडियम साइज प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चुटकी हींग
  • आधा चम्मच आमचूर पाउडर
  • आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • हरा धनिया पत्ती (बारीक कटा हुआ)
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल या घी तलने के लिए

यह भी पढ़ें: नाश्ते में खाना है कुछ हेल्दी और लाइट तो बना लें सूजी इडली, मिनटों में होती है तैयार

सेव पराठा बनाने की रेसिपी  Sev Paratha Recipe In Hindi

  • सेव पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले आटा गुंथ लें और इसे ढ़ककर रख दें।
  • इसके बाद लहसुन की कलियां अच्छे से क्रश कर लें।
  • अब एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा पानी मिक्स करके इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद बड़े बाउल में रतलामी सेव, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, आमचूर, चिली फ्लेक्स, हरा धनिया डालें और मिक्स कर लें।
  • अब आटे की लोई बना लें और इस पर चुटकी भर काले तिल और थोड़ी सी हरी धनिया पत्ती लगाएं।
  • अब इस लोई से पराठे बना लें, अब पराठे को चकले पर ही पलट लें और एक तरफ से तैयार पेस्ट लगा लें।
  • इसके बाद रतलामी सेव की जो स्टफिंग बनाकर रखी है, उसे पराठे में फिल करें और पैक करके बेल लें।
  • अब तवे को गर्म कर लें और उसपर हल्का सा तेल लगाकर पराठा डालें।
  • अब इसे दोनों तरफ से घी लगाकर अच्छे से सेक लें। इसी तरह सभी पराठे बना लें।
  • अब आप इन्हें चटनी या दही के साथ सर्व करें।
First published on: Jul 01, 2023 02:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.