-विज्ञापन-

Samudrik Shastra : लड़कियों के शरीर पर ये निशान बताते हैं उनका भाग्य, जानें विस्तार से

Samudrik Shastra : सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है की, लड़कियों के शरीर में बने हुए कुछ निशान उनके किस्मत और भविष्य के बारे में बताते हैं।

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के शरीर की बनावट के आधार पर उनके भविष्य के बारे में बताया जाता है। वैसे तो इंसान के शरीर पर कई निशान मौजूद होते हैं, लेकिन हमें पता नहीं होता की कौन सा निशान का क्या मतलब होता है। दरअसल सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर पर मौजूद हर निशान का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से लड़कियों के शरीर में मौजूद कुछ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं की उनका क्या मतलब होता है। और भविष्य में उसका क्या असर होने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से।

लंबी उंगलियां  (Samudrik Shastra)

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन लड़कियों की लंबी उंगलियां होती हैं, वो बहुत क्रिएटिव होती हैं। साथ ये अपने जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। कहा जाता जाता है कि ऐसी उंगलियों वाली लड़कियों के पति नौकरी और व्यवसाय में बहुत तरक्की करते हैं।

यह भी पढ़ें:Hair Care: नेचुरल तरीके से घर पर कर सकते हैं सफेद बालों को काला, नहीं पड़ेगी किसी डाई की जरूरत

पैर पर ये निशान बताते हैं भाग्यशाली

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन लड़कियों के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र की आकृति बनती है, वे बेहद भाग्यशाली होती हैं। करियर में ऐसी महिलाएं किसी बड़े पद पर होती हैं। साथ ही वे अपनी समझ और ज्ञान से अपने पूरे परिवार को खुशहाल रखती हैं।

बड़ी आंखों का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि, जिन लड़कियों की बड़ी आंखें होती हैं वो वाली बहुत भाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाएं प्यार और खुशियों की सौगात लेकर आती हैं। इसके अलावा यदि आंख के कोने का हिस्सा लाल है तो ये महिला के भाग्यवान होने की निशानी है। इनके जीवन में प्रेम और सुख हमेशा बना रहता है।

यह भी पढ़ें:Asanas for Flexibility: शरीर की ‘Flexibility’ को बनाए रखते हैं ये चार आसन, रोज करें अभ्यास

नाभि के पास तिल का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन महिलाओं या लड़कयों की नाभि के आस-पास तिल हो तो वो परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये निशान न सिर्फ उन्हें भाग्यशाली बनाते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि का संकेत भी देते हैं।

नाक पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि, यदि किसी महिला की नाक के आस पास या नाक पर तिल हो तो ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती हैं। इनके जीवन में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

108MP कैमरा वाले इस धाकड़ 5G फोन पर बंपर छूट, बैंक ऑफर भी उपलब्ध, जल्द खरीदें

OPPO Reno8T 5G: अगर आपका बजट 30 हजार रुपये है और एक धासू फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके...

108MP कैमरा के साथ भारत में तहलका मचाने आ रहा OnePlus का धाकड़ 5G फोन, कीमत होगी 20,000 से कम

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: अगर आप दिग्गज टेक कंपनी वनप्ल का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए...

Oneplus TV Y1S 40 inch मॉडल भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?

Oneplus TV Y1S 40 inch: दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस फरवरी 2021 में भारत में एक धांसू टीवी OnePlus TV Y1s को लॉन्च किया था।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here