---विज्ञापन---

Onion Juice Benefits: प्याज के जूस के हैं अद्भुत लाभ, जानकर हो जायेंगे हैरान 

Onion Juice Benefits: प्याज हर किसी के घर में पाया जाता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, और खाने में भी अच्छा लगता है। प्याज का इस्तेमाल न सिर्फ खाना बनाने के लिए किया जाता है बल्कि इसे सलाद के रूप में भी खाया जाता है। यह आपके शरीर का भी ख्याल […]

Onion Juice Benefits
Onion Juice Benefits

Onion Juice Benefits: प्याज हर किसी के घर में पाया जाता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, और खाने में भी अच्छा लगता है। प्याज का इस्तेमाल न सिर्फ खाना बनाने के लिए किया जाता है बल्कि इसे सलाद के रूप में भी खाया जाता है। यह आपके शरीर का भी ख्याल रखता है और बालों के लिए तो ये बहुत फायदेमंद साबित होता है। प्याज का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है, अगर आप खाली पेट प्याज का जूस पीते हैं तो यह आपको अंदरूनी तौर पर भी स्वस्थ रखता है। प्याज में कई ऐसे गुण होते हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। तो चलिए आपको प्याज के रस के बेमिसाल फायदों के बारे में बताते हैं जिसके बाद आप तुरंत इसका सेवन शुरू कर देंगे।
प्याज का रस पीने के होते हैं गजब के फायदे

1. बालों का झड़ना रोके 
अगर आप बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो खाली पेट प्याज का जूस पीना शुरू कर दीजिये। इसके सेवन से आपको बाल झड़ने की समस्या नहीं होग। यह उपाय बहुत ही कारगर साबित हुआ है।

और पढ़िए –Homemade Night Gel: चाहते हैं ग्लोइंग स्पॉटलेस स्किन, तो ऐसे बनायें होममेड नाईट जेल

2. पाचन तंत्र बेहतर करें
जिन लोगों का पाचनतंत्र ठीक नहीं है उन लोगों को प्याज का जूस जरूर पीना चहिये। इसमें इंसुलिन यौगिक पाया जाता है जो आपके पाचन को बेहतर बनाता है। इसका नियमित सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे 
प्याज के रस में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनोइड पाया जाता है इसकी वजह से आपका हाई ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रह सकता है। प्याज के जूस का सेवन शुरू कर दीजिये। लेकिन एक बार अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।

4.वजन काम करे 
जिन लोगों को बढ़ते वजन ने परेशां कर रखा है उन लोगों के लिए भी प्याज का रास बहुत है कारगर है। प्याज का रस आपको फिट रखता है, इसके नियमित सेवन से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। और आप एकदम फिट एंड स्लिम रह सकते हैं।

और पढ़िए –Skin Aging Tips: चेहरे पर नजर आ रहे बुढ़ापे को करना चाहते हैं दूर, तो डाइट में शामिल कीजिये इन तीन चीजों को

5. सर्दी-जुकाम को करे
दूर सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आपका इम्यून कमजोर है तो प्याज का रस फायदा करता है। ऐसे में आपको सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्या नहीं होंगी।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 04, 2023 11:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.