Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

Mango Sago Kheer: इस सावन मैंगो साबूदाना खीर से महादेव को लगाएं भोग, मिलेगा शुभ फल

Mango Sago Kheer: भगवान शिव को भोग लगाने के लिए एक ऐसी स्वीट डिश की रेसिपी लेकर आ रहे हैं जिससे बाबा जरूर प्रसन्न हो जाएंगे।

Mango Sago Kheer Recipe In Hindi: 4 जुलाई से सावन का महीना शुरु होने वाला है। इस पावन महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। भक्तों भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और उन्हें प्रसाद का भोग लगाते हैं। भगवान भोले बाबा को जो भोग चढ़ाया जाता है वही प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

आज हम भगवान शिव को भोग लगाने के लिए एक ऐसी स्वीट डिश की रेसिपी लेकर आ रहे हैं जिससे बाबा जरूर प्रसन्न हो जाएंगे और आपको शुभ फल देंगे। इस डिश का नाम है मैंगो साबूदाना खीर। ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है और एनर्जी से भरपूर भी होती है। आइए जानते हैं कि आप मैंगो साबूदाना खीर कैसे बना सकते हैं।

मैंगो साबूदाना खीर बनाने के लिए सामग्री  

  • फुल क्रीम दूध 1 लीटर
  • चीनी
  • 1 घंटे भिगोए हुए 125 ग्राम साबूदाना
  • मैंगो पल्प 1 कप
  • फ्रेश नारियल का बुरादा
  • हरी इलायची का पाउडर
  • आम के क्यूब्स
  • बारीक कटा हुआ पिस्ता
  • बादाम बारीक कटा हुआ

मैंगो साबूदाना खीर बनाने का तरीका (Mango Sago Kheer Recipe In Hindi)

  • मैंगो साबूदाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना भिगो दें।
  • अब एक बर्तन में दूध डालकर उसे उबाल लें।
  • जब दूध उबल जाए तो इसमें साबूदाना डाल दें और कम आंच पर पका लें।
  • 10 मिनट पकाते रहने के बाद आप देखेंगे कि साबूदाना ट्रांसपेरेंट होने लगा है।
  • इसके बाद इसमें चीनी और नारियल का बुरादा डाल दें, और  5 मिनट तक और पका लें।
  • अब आप इसमें इलायची पाउडर और मैंगो पल्प डालें, और अच्छे से मिक्स कर दें।
  • अब इसे थोड़ी देर के लिए पका लें जब तक की खीर गाढ़ी न हो जाए।
  • अब गैस बंद कर दें और फिर खीर को ठंडा कर लें।
  • अब इसमें क्रश किये हुए मेवे को डाल दें और मिक्स कर दें।
  • आपकी मैंगो साबूदाना खीर बनकर तैयार है आप भोले बाबा को भोग लगाएं।

Latest

Don't miss

Amrapali Dubey की बदल गई पूरी काया, तस्वीरें देख मुंह से निकलेगा हाय रामा!

Amrapali dubey: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे...

Elvish Yadav और Abhishek Malhan के रिश्ते में आई दरार? बेबिका का Shocking खुलासा

Abhishek Malhan And Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस शो ने...

गोरी नागोरी ने Ghungroo सॉन्ग पर मटकाई ऐसी कमर, Video देख नाच उठे बूढ़े

  सपना चौधरी ने अपने डांस से देशभर को अपना दीवाना बनाया हुआ है। सपना की तरह ही उनकी हमशक्ल कहलाने वाली देसी क्वीन...

Amrapali Dubey की बदल गई पूरी काया, तस्वीरें देख मुंह से निकलेगा हाय रामा!

Amrapali dubey: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली ने कम वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here