---विज्ञापन---

Lauki Ki Barfi Recipe: मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें लौकी की बर्फी, जानें विधि

Lauki Ki Barfi Recipe: लौकी खाने में बेहद फायदेमंद होती है और इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। लेकिन कुछ लोगों को लौकी पसंद नहीं होती और इसे खाने में आनाकानी करते हैं। इसलिए आप लौकी की बर्फी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं, जो स्वाद में बेहद लजीज […]

Lauki Ki Barfi Recipe
Lauki Ki Barfi Recipe

Lauki Ki Barfi Recipe: लौकी खाने में बेहद फायदेमंद होती है और इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। लेकिन कुछ लोगों को लौकी पसंद नहीं होती और इसे खाने में आनाकानी करते हैं।

इसलिए आप लौकी की बर्फी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं, जो स्वाद में बेहद लजीज होती है। कुछ मीठा खाने का मन हो और अगर लौकी की बर्फी मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं लौकी की बर्फी की रेसिपी। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- Masala Chaas Recipe: गर्मी से राहत के लिए पिएं मसाला छाछ. जानें बनाने की आसान विधि

Lauki Ki Barfi के लिए जरुरी सामग्री

  • लौकी – 1 किग्रा.
  • घी – 1/4 कप
  • चीनी – 1.5 कप (300 ग्राम)
  • मावा – 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • काजू – 1/2 कप
  • बादाम – 7 से 8
  • इलाइची – 6-7

यह भी पढ़ें- Garlic Bread Recipe: नाश्ते में बनाएं कुछ यूनिक और टेस्टी, जानें विधि

इस तरह से बनाएं लौकी की बर्फी

  • लौकी की बर्फी बनाने के लिए आपको सबसे पहले लौकी को लेना है और इसे अच्छे से साफ कर लें।
  • इसके बाद एक साफ कपड़े से इसे पोंछ लें और फिर छील लें।
  • इसके बाद या तो आप इसे कद्दूकस कर लें या फिर लंबा काटते हुए अंदर से बीज और गूदा निकाल लें।
  • इसके बाद लौकी को छोटे-छोटे भागों में काट लें और फिर इसे बारीक पीस लें।
  • इसके बाद इसे दोनों हाथों से दबाकर इसका रस निकाल लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही लें और इसमें 2 छोटे चम्मच घी डालकर इसमें ऊपर से कसी हुई लौकी डाल लें।
  • फिर इसे चलाते हुए भून लें और कड़ाही का ढक्कन बंद कर दें।
  • इसके बाद इसे धीमी आंच पर पकने दें और जब तक ये सॉफ्ट ना हो जाएं, तो इसे पकने दें। (यहां इसे बात का ख्याल रखें कि लौकी जले नहीं)
  • फिर इसमें पीसी हुई चीनी मिला लें और इसे 2 मिनट तक चलाते रहें।
  • इस दौरान अगर ये पानी छोड़ती हैं, तो इसे 5 से 10 मिनट तक चलाते हुए पका लें।
  • इसके बाद इसमें खोया डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसमें कटे हुए ट्राई फ्रूट्स मिक्स कर दें।
  • इसके बाद एक थाली में घी लगा लें और इस मिश्रण को थाली में फैला दें।
  • फिर जब ये सख्त हो जाएं, तो इसे अपनी पसंद के आकार में काट लें।
  • इसके बाद आपकी लौकी की बर्फी एकदम तैयार है, अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।
First published on: Jun 15, 2023 05:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.