---विज्ञापन---

Kidney Stone Home Remedies: ‘पथरी’ की समस्या से पाना चाहते हैं निजात, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपचार

Kidney Stone Home Remedies: बाहर के खाने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं जिससे निजात पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। इन्हीं में से एक समस्या है ‘पथरी’। ‘पथरी’ (Stone) का दर्द जब भी आता, इंसान अपना होश खो बैठता है। इस दर्द की सीमा का एहसास करना […]

Kidney Stone
Kidney Stone

Kidney Stone Home Remedies: बाहर के खाने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं जिससे निजात पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। इन्हीं में से एक समस्या है ‘पथरी’। ‘पथरी’ (Stone) का दर्द जब भी आता, इंसान अपना होश खो बैठता है। इस दर्द की सीमा का एहसास करना नामुमकिन है। वहीं अगर आप पथरी के दर्द से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको 5 घरेलु उपचार बताएंगे जिससे आप पथरी से राहत पा सकते हैं। जानिए।

Olive Oil ke Fayde: जैतून के तेल के फायदे और नुकसान

नींबू का रस और जैतून 

नींबू का रस पथरी निकालने के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू का रस पथरी को तोड़ने का काम करता है और जैतून का तेल इसे बाहर निकालने में मदद करता है इसलिए एक गिलास पानी में एक नींबू का रस और थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाकर पीएं। कुछ दिनों में आपको असर दिखने लगेगा और आप इस समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।

Benefits Of Pomegranate in Hindi: Eat daily for amazing results | Benefits  Of Pomegranate: रोजाना खाएं अनार, होंगे ढेरों फायदे | Patrika News

अनार का जूस 

अनार का जूस भी पथरी निकालने में मदद करता है। इसका जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और ये किडनी स्टोन को बाहर निकालने के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसलिए आपको रोज दो बार अनार का जूस पीना चाहिए। कुछ दिनों में इसका असर आपको दिखने लगेगा।

KONARK Herbal Patharchatta Juice, Packaging Type: Bottle, Packaging Size:  1000 ml at Rs 120/bottle in Jaipur

पत्थरचट्टा का जूस 

पत्थरचट्टा का जूस पथरी निकालने में काफी मदद करता है। इसका पौधा भी आपको बाहर मार्केट में आसानी से मिल सकता है। पत्थरचट्टा का एक पत्ता ले और उसमें मिश्री के कुछ दाने डालकर पीस लें और दिन में दो बार खाएं। इसका असर जल्दी होता है और कुछ दिनों में आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

इन 15 रोगों का इलाज है इलायची - Lifestyle AajTak

बड़ी इलायची,  मिश्री और खरबूजे के बीज 

बड़ी इलायची, मिश्री और खरबूजे के बीज खाने से पथरी निकल जाती है। कहा जाता है कि, बड़ी इलायची के दानों को पीसकर पाउडर बनाएं। इसके बाद एक गिलास पानी ले और उसमें पाउडर डाल दें। गिलास में फिर छोटा चम्मच मिश्री और कुछ खरबूजे के बीज डालकर रातभर भिगोने के लिए रख दे। फिर सुबह इस पानी को पी ले और बड़ी इलायची,  मिश्री और खरबूजे के बीज को खा लें। ये प्रक्रिया पथरी निकालने में काफी लाभदायक हैं। अगर आप भी ‘पथरी’ की समस्या से निजात पाना चाहतें हैं तो इन चीजों का आज से ही इस्तेंमाल करना शुरू कर दें।

First published on: Nov 20, 2022 12:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.