---विज्ञापन---

Kapoor ke Upay: कपूर के ये उपाय बदल देंगे आपका भाग्य, होंगी सारी बाधाएं दूर

Kapoor ke Upaye: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का बड़ा महत्व होता है। पूजा करते समय कपूर का इस्तेमाल जरू किया जाता है। बिना कपूर के आरती को पूरा नहीं माना जाता। घर में कोई छोटा अनुष्ठान हो या बड़ा, कपूर के बिना वो पूरा नहीं माना जाता। इससे न सर आपके आसपास के वातावरण […]

Kapoor ke Upay: कपूर के ये उपाय बदल देंगे आपका भाग्य, होंगी सारी बाधाएं दूर
Kapoor ke Upay: कपूर के ये उपाय बदल देंगे आपका भाग्य, होंगी सारी बाधाएं दूर

Kapoor ke Upaye: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का बड़ा महत्व होता है। पूजा करते समय कपूर का इस्तेमाल जरू किया जाता है। बिना कपूर के आरती को पूरा नहीं माना जाता। घर में कोई छोटा अनुष्ठान हो या बड़ा, कपूर के बिना वो पूरा नहीं माना जाता। इससे न सर आपके आसपास के वातावरण में एक अच्छी सी खुशबू फैलती है बल्कि पॉजिटिव वाइब्स भी आती हैं। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में भी कपूर का बड़ा महत्व बताया गया है।

अक्सर सुनने को मिलता है कि वास्तु दोष की वजह से घर के लोगों के उन्नति के द्वार बंद हो गए हैं या फिर घर की शांति भंग हो गई है। ऐसे में लोग कई तरह के उपाय करवाते और करते हैं। लेकिन कई बार लाभ नहीं भी मिलता। आज हम आपको कपूर के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके घर के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कपूर के कुछ खास उपाय जो करेंगे आपकी बाधा दूर।

अभी पढ़ें –Tangy Aam Panna Recipe: गर्मियों में पीएं टैंगी आम पन्ना, अंदर तक घोल देगा ठंडक, सिर्फ 20 मिनट में हो जाता है तैयार

घर का वास्तु दोष दूर करें

अगर किसी के घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए कपूर का उपाय बहुत ही कारगर होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर वास्तु दोष वाले स्थान पर रख दें। कुछ दिनों में ये कपूर अपने आप ही खत्म हो जाता है। आप फिर से वहां कपूर के नए टुकड़े रख दें। ऐसा आपको लगातार एक महीने तक करना है। आपको खुद ही असर दिखने लगेगा, और कुछ ही दिनों में ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाएगा।

नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए

जिस घर में नेगेटिव एनर्जी होती है उस घर के लोग हमेशा परेशान रहते हैं। इससे घर के सदस्यों के काम में अक्सर बाधा आती है। ऐसे में कपूर का उपाय कर लें तो बहुत अच्छा होगा। इसके लिए आप सुबह-शाम कपूर जलाएं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होगा और नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।

पितृ दोष या कालसर्प दोष को करे दूर

अगर किसी जातक की कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है। ऐसा राहु और केतु ग्रह के कारण भी होता है। इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए घर में तीन समय सुबह, शाम और रात में कपूर जलाना चाहिए। जो जातक ऐसा करते हैं उनकी कुंडली से बहुत जल्द ये दोष दूर हो जाते हैं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 20, 2023 06:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.