Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Healthy Fruits: सावन के व्रत में खाएं ये 5 फल, पूरा दिन बने रहेंगे एनर्जेटिक

Healthy Fruits:सावन का पावन महीना चल रहा है। सनातन धर्म में सावन के सोमवार का बहुत महत्व माना जाता है, भक्त इस महीने में भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने से महादेव बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों की शुभ फल देते […]

Healthy Fruits. Sawan Fast, Bhole Baba Fast, Apple, Banana, Papaya, Sawan Somvar, Lifestyle

Healthy Fruits:सावन का पावन महीना चल रहा है। सनातन धर्म में सावन के सोमवार का बहुत महत्व माना जाता है, भक्त इस महीने में भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने से महादेव बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों की शुभ फल देते हैं।

व्रत करने से एनर्जी डाउन हो जाती है ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से आप पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अगर आप भी भगवान भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए सावन के सोमवार के व्रत रखते हैं तो जान लें कि वो कौन से फल हैं।

1. सेब  Healthy Fruits

सेब को बहुत ही हेल्दी फल माना जाता है जिसे खाने के आप कई सारी परेशानियों से बचे रह सकते हैं। आप सावन के व्रत रख रहे हैं तो इस दौरान सेब खा सकते हैं। इसमें फाइबर समेत कई न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं जिसे खाने से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं।

2. पपीता

पपीते को पेट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। व्रत में आप अपने आपको एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।

3. संतरा

संतरा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। अगर आप सावन के व्रत रख रहे हैं तो संतरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से बहुत देर तक भूख भी नहीं लगती।

4. जामुन

काले-काले जामुन खाने में बड़े ही मजेदार होते हैं। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। ऐसे में आप सावन के व्रत में जामुन का सेवन भी कर सकते हैं।

5. केला  Healthy Fruits

केले में फाइबर मौजूद होता है जो पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। यह डाइजेशन को भी बेहतर बनाए रखने में लाभदायक है। आप व्रत होने पर केले का सेवन खा सकते हैं।

First published on: Jul 11, 2023 08:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.