Health tips: अपनी सेहत को लेकर हर किसी को ये टेंशन बनीं रहती है कि किस समय क्या खाया जाए। जिससे की उनकी लाइफस्टाइल पर कोई दिक्कत न आए। ऐसे भी कई लोग होते हैं, जिसे सुबह उठकर चाये या कॉफी पीने की आदत होती है। वहीं कुछ लोग तो सुबह चाय के साथ कुकी, ब्रेड, पोहा आदि खाना पंसद करते हैं।
कुछ लोग अपनी हेल्थ को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते हैं जिसके लिए वो सुबह के समय सिर्फ फ्रूट खाना पंसद करते हैं। स्वस्थ्य रहने के लिए सही पोषक आहार का होना बहुत जरूरी है। खासकर कि जब हमारी हैल्थ की बात हो तो हमें इन बात पर ध्यान देना होगा की किस समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। वहीं हेल्दी चीजों को गलत समय पर खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए कुछ चीजें खाली पेट कभी नहीं खानी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं जिससे हमें सुबह के वक्त नहीं खाना चाहिए।
केला
केला खाने के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी होते हैं। इसमें कोई शक नही है कि केला सेहद के लिए लाभकारी फल है। लेकिन केले का आधिक सेवन करने से कई सारी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। कभी भी केले को खाली पेट नही खाना चाहिए ऐसा करने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। क्योंकि केले में मैग्नीशियम कि मात्रा अधिक होती है जिसके खाने से शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। जोकि हम सभी के हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
चाय-कॉफी
कभी भी सुबह उठते ही खाली पेट चाय-कॉफी को ना पिएं ऐसा करने से आपको कब्ज, गैस, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है। जोकि आपके हेल्थ के लिए सही नहीं है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इससे दूर रखना चाहिए।
दही
दही हर किसी के लिए फायदेमंद है। चाहे वो बच्चें हो या फिर बुजुर्ग दोनों के लिए ही लाभदायक है। क्योंकि दही में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है,जोकि हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा है, लेकिन भूलकर भी दही को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें लैक्टिक एसिड होता हैं, इसका सेवन करने से पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपका पाचन तंत्र कमजोर भी हो सकता है।
मसालेदार भोजन
खाली पेट सुबह मसालेदार भोजन को ना खाएं ऐसा करने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। जिस कारण पेट में ऐठन शुरू हो सकता है। इसलिए कभी भी सुबह पकौड़ें, समोसें, चिप्स आदि ना खाएं।