---विज्ञापन---

Disadvantages Of Eating Grapes: खट्टे मीठे अंगूर जरूरत से ज्यादा खाना हो सकता है हानिकारक, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

Disadvantages Of Eating Grapes: अंगूर खाने में बहुत ही अच्छे लगते हैं। इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, ऐसे में अंगूर खाने से सेहत को बहुत ही लाभ मिलते हैं। लेकिन ये भी सच है की जरूरत से ज्यादा अंगुर खाने से भी सेहत को बहुत नुकसान पंहुचता हैं। दरअसल खट्टे मीठे […]

Disadvantages Of Eating Grapes: खट्टे मीठे अंगूर जरूरत से ज्यादा खाना हो सकता है हानिकारक, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल
Disadvantages Of Eating Grapes: खट्टे मीठे अंगूर जरूरत से ज्यादा खाना हो सकता है हानिकारक, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

Disadvantages Of Eating Grapes: अंगूर खाने में बहुत ही अच्छे लगते हैं। इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, ऐसे में अंगूर खाने से सेहत को बहुत ही लाभ मिलते हैं। लेकिन ये भी सच है की जरूरत से ज्यादा अंगुर खाने से भी सेहत को बहुत नुकसान पंहुचता हैं। दरअसल खट्टे मीठे अंगूर खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं। ऐसे में कई लोग जब अंगूर खाते हैं तो ये भूल जाते हैं की वो कितनी मात्रा में खा रहे हैं।

बता दें कि गलत मात्रा में अंगुर खाने से सेहत को साइड इफेक्ट पंहुचते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो अंगूर खाते समय अपने हाथ नहीं रोक पाते तो इसके जरूरत से ज्यादा खाने के साइड इफेक्ट भी जान लें। आइए आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं अंगूर से होने वाले साइड इफेक्ट के बारे में।

अधिक अंगूर खाने से होता है पेट दर्द

अंगूर खाने में बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायी भी हो सकते हैं। अंगूर में सैलिसिलिक नामक एसिड पाया जाता है जो पाचन संबंधी विकारों को उत्पन्न करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार अंगूर के बीज खाने से पेट में दर्द होता है और कब्ज,एसिडिटी आदि कि समस्या उत्पन्न हो जाती है।

और पढ़िए –Uttarakhand Holi: उत्तराखंड में अनूठे अंदाज में मनाई जाती है होली, बसंत पंचमी से हो जाती है इसकी शुरुआत

अधिक अंगूर खाने से लग सकते हैं दस्त

सिमित मात्रा में अंगूर खाने से कोई हानि नहीं होती लेकिन यदि ये जरूरत से ज्यादा खा लिए जाएं तो इससे दस्त लग सकते हैं और डायरिया हो सकता है। दरअसल अंगूर में शक़्कर कि मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो दस्त लगने का एक बड़ा कारण हैं ,साथ ही इसमें अघुलनशील फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन संबंधी परेशानियों की एक बड़ी वजह है।

बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

अंगूर में जरूरत से ज्यादा शुगर पाया जाता है। जो सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता। सिमित मात्रा में अंगूर खाने से कोई नुक्सान नहीं होता लेकिन यदि बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जो डायबिटीज का कारण बन सकता है।
अगर आप होना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो कम अंगूर खाएं।

जानें एक दिन में कितने अंगूर खाना होता है सही

एक्सपर्ट के अनुसार, इंसान को एक दिन में एक कटोरी यानि 40 – 50 अंगूर ही खाने चाहिए। इससे ज्यादा खाने से आपको हानि हो सकती है। लेकिन ज्यादा खाना सेहत के पर भारी पड़ सकता है।

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 26, 2023 11:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.