Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Apple Peel Chatni: सेब खाकर छिलके फेंके नहीं, बल्कि बनाएं ये टेस्टी चीज, खाने वाले पूछेंगे रेसिपी

Apple Peel Chatni: सेब एक ऐसा फल है जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे सुपर फ्रूट भी कह सकते हैं। अक्सर लोग सेब को छीलकर खाते हैं, और उसके छिलके वेस्ट समझकर कूड़े में दाल देते हैं। लेकिन आज हम आपको सेब के छिलकों से टेस्टी और हेल्दी चटनी बनाने के […]

Apple Peel Chatni: सेब खाकर छिलके फेंके नहीं, बल्कि बनाएं ये टेस्टी चीज, खाने वाले पूछेंगे रेसिपी
Apple Peel Chatni: सेब खाकर छिलके फेंके नहीं, बल्कि बनाएं ये टेस्टी चीज, खाने वाले पूछेंगे रेसिपी

Apple Peel Chatni: सेब एक ऐसा फल है जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे सुपर फ्रूट भी कह सकते हैं। अक्सर लोग सेब को छीलकर खाते हैं, और उसके छिलके वेस्ट समझकर कूड़े में दाल देते हैं। लेकिन आज हम आपको सेब के छिलकों से टेस्टी और हेल्दी चटनी बनाने के विधि बताने वाले हैं। जिसे जानने के बाद आप इन्हें फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे।

अक्सर लोग सेब खाते समय उसे छील लेते हैं। लेकिन आपको पता हो कि इसके छिलके में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप बिना छिलके उतारे ही खाएं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप सेब खाने के पहले अच्छे से धो लें। अगर छीलकर ही खाना है तो आप उसके छिलके का सदुपयोग करें और इसके टेस्टी चटनी बना लें। ये खाने में बहुत ही लजीज होती है और बनाने में भी बहुत आसान। आइए जानते हैं सेब के छिलके की चटनी बनाने की रेसिपी।

अभी पढ़ें –Navratri Puja Vidhi: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां की पूजा, सभी मनोकामना होंगी पूरी, जानें पूरी डिटेल

सेब के छिलके की चटनी बनाने के लिए सामग्री

सेब के छिलके – 1 कप
लहसुन कलियां – 3-4
हरी मिर्च – 2
टमाटर कटा – 1
नींबू – 1
तेल – 1 टेबलस्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
नमक – स्वादानुसार

सेब के छिलके की चटनी बनाने की विधि

सेब के छिलके की चटनी बनाने के लिए सबसे सेब के छिलके अच्छे से धो लें।
इसके बाद सेब के छिलके एक छन्नी में डालकर कुछ देर के लिए रख दें।
सेब के छिलके जब तक सुखें, तब तक आप और तैयारी कर लें।
अब आप अदरक, टमाटर, हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
अब एक मिक्सर जार लें और उसमें सेब के छिलके सहित सभी सामान डाल दें।
अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं और ढक्कन लगाकर ग्राइंड करे लें।
आप चटनी को दरदरा होने तक ब्लेंड कर लें।
अब इसमें नींबू रस और तेल डालकर मिलाएं।
इसके बाद एक बार फिर से ब्लेंड कर लें।
अब चटनी को एक बर्तन में निकाल लें।
आपके सेब के छिलकों की चटनी बनकर तैयार हो गई है।
अब आप इसे ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर में खा सकते हैं।
इसके अलावा सेब की चटनी को इवनिंग स्नैक्स में भी खाया जा सकता है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 22, 2023 10:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.