Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dua Lipa Husband: कौन हैं कैलम टर्नर, जिनसे दुआ लीपा ने रचाई शादी?

Dua Lipa Husband: ब्रिटिश स‍िंगर दुआ लीपा ने हाल ही में कैलम टर्नर से शादी रचा ली. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्‍वीरें लगातार वायरल हो रही हैं. कैलम टर्नर अपनी पत्‍नी दुआ से उम्र में 6 साल बड़े हैं.

---विज्ञापन---

Dua Lipa and Callum Turner Are Married
Dua Lipa and Callum Turner Are Married

Dua Lipa Husband: मशहूर ब्रिटिश सिंगर दुआ लीपा ने हाल ही में शादी रचा ली. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं. पॉप स्टार दुआ लीपा ने बेहद प्राइवेट सेरेमनी में कैलम टर्नर से लंदन में शादी की है. फैंस इस जोड़े को लगातार बधाई दे रहे हैं. इसी बीच इंटरनेट पर दुआ के पति कैलम टर्नर की खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि आख‍िर कैलम टर्नर कौन हैं, जिनसे दुआ ने शादी की है. चलिए जानते हैं.

दुआ की तरह कैलम की भी अपनी एक पहचान है. फिल्मी दुनिया में कैलम की जबरदस्त फॉलोइंग है. वो एक ब्रिटिश एक्‍टर हैं और अपनी पत्‍नी दुआ लीपा से उम्र में 6 साल बड़े हैं.

---विज्ञापन---

पति से 6 साल छोटी हैं दुआ

पॉप स्टार दुआ लीपा 30 साल की हैं. वहीं उनके पति कैलम टर्नर 36 साल के हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब फाइनली जाकर शादी रचा ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो, दुआ-कैलम ने परंपरागत क्र‍िश्‍चन रीती-रिवाज से शादी रचाई है. वायरल तस्वीरों में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे चर्च से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. कैलम ने इस दौरान नेवी ब्लू सूट और टाई पहनी हुई है. वहीं दुआ लीपा ने सफेद रंग के गाउन, हैट और ग्‍वल्‍स पेअर किया हुआ है.

कौन हैं दुआ लीपा के पति कैलम टर्नर?

दुआ लीपा से शादी रचाने वाले कैलम टर्नर एक ब्रिटिश एक्टर और पूर्व फैशन मॉडल हैं. उनका जन्म लंदन में 15 फरवरी 1990 को हुआ था. कैलम अबतक कई फिल्मों में शानदार काम कर चुके हैं. उन्हें ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स’ फ्रेंचाइजी की फिल्‍मों में थीसियस स्कैमैंडर के किरदार के लिए जाना जाता है. साल 2023 में आई फिल्म ‘द बॉयज इन द बोट’ में कैलम टर्नर ने जो रेंट्ज, और 2024 में आई मिनी सीरीज ‘मास्टर्स ऑफ द एयर’ में जॉन ‘बकी’ ईगन का जबरदस्त किरदार निभाया था.

---विज्ञापन---
Dua Lipa Callum Turner

शादी के बाद 3 तीनों तक शानदार पार्टी

‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुआ-कैलम की शादी लगभग 30-40 मिनट तक चला और इस कपल ने अगले हफ्ते सिसिली में तीन दिनों का एक शानदार जश्न प्लान किया है. इस पार्टी के लिए दुआ लिपा और कैलम टर्नर ने 17वीं सदी के ‘विला वालगुआरनेरा’ का आलीशान ‘विला इगिया’ होटल बुक किया है. यहां फिल्म और संगीत दुनिया के बड़े-बड़े कलाकारों की उपस्थिति हो सकती हैं. मेहमानों की लिस्‍ट में सर एल्टन जॉन, मार्क रॉनसन, चार्ली XCX, डोनाटेला वर्साचे और साइमन पोर्ट जैकेमस जैसे नाम के शामिल होने की खबरें हैं.

Dua Lipa

कौन हैं दुआ लीपा?

बात करें दुआ लिपा की तो लंदन में जन्मीं दुआ मशहूर सिंगर और लिरिसिस्‍ट हैं. संगीत की दुनिया में उन्हें कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं. दुआ लीपा अबतक 7 ब्रिट अवॉर्ड्स और 3 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं. म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में कदम रखने से पहले दुआ लीपा भी एक मॉडल हुआ करती थीं. साल 2017 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘दुआ लीपा’ रिलीज किया, जो UK एल्बम चार्ट पर तीसरे स्थान पर पहुंचा. इस एल्‍बम के गाने ‘Be the One’, ‘IDGAF’, और ‘New Rules’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2026 05:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola