---विज्ञापन---

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए टाइटैन‍िक एक्टर लियोनार्डो ड‍िकैप्र‍ियो , डोनेट किए इतने करोड़ रुपये

  मुंबई। यूक्रेन और रूस के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। रूस ने 24 फरवरी को इसकी शुरुआत की थी। करीब पिछले 13 दिन से रूस ने यूक्रेन देश पर काफी बम भारी की है। ऐसे में अब तक यूक्रेन में कई लोगों की जान जा चुकी हैं तो वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी […]

 

मुंबई। यूक्रेन और रूस के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। रूस ने 24 फरवरी को इसकी शुरुआत की थी। करीब पिछले 13 दिन से रूस ने यूक्रेन देश पर काफी बम भारी की है। ऐसे में अब तक यूक्रेन में कई लोगों की जान जा चुकी हैं तो वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी काफी प्रभाव‍ित हुई है। ऐसे में अब इस देश की मदद के लिए हॉलीवुड स्टार्स मदद के लिए सामने आए है, जिसमे टाइटैन‍िक एक्टर लियोनार्डो ड‍िकैप्र‍ियो (Leonardo Dicaprio) और अमेरिकन स्टार गिगि हदीद  (Gigi Hadid) की सपोर्ट में उतरे हैं।

टाइटैन‍िक एक्टर लियोनार्डो ड‍िकैप्र‍ियो ने यूक्रेन को 10 मिल‍ियन यूएस डॉलर्स की मदद की है। उनकी ये आर्थ‍िक मदद मुसीबत के समय यूक्रेन के लिए बड़ी सहायता है। (भारतीय करेंसी के मुताब‍िक 76,88,95,000 यान‍ि लगभग 76 करोड़ रुपये) डोनेट किए हैं। लियोनार्डो ड‍िकैप्र‍ियो की इस मदद के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही बाकी स्टार्स को भी ऐसी मदद के लिए आगे आने को भी बोल रहे है। आपको बता दें लियोनार्डो की नानी यूक्रेन स्थ‍ित ओडेसा की थीं। ऐसे में एक्टर का यूक्रेन से गहरा रिश्ता है। 10 मिल‍ियन डॉलर्स की बड़ी रकम डोनेट कर उन्होंने यूक्रेन से अपने रिश्ते को मजबूत कर दिया है। 

वहीं सिंगर गिगि ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वह फैशन वीक में जो भी कमाएंगी उससे यूक्रेन से पीड़ित लोगों की मदद करेंगी। गिगि ने सोशल मीडिया पर फैशन वीक की फोटोज और वीडियोज शेयर की और लिखा, एक सेट फैशन मंथ शेड्यूल होने का मतलब है कि मेरे सहयोगी और मैं अक्सर इतिहास में दिल दहला देने वाले और दर्दनाक समय के दौरान नए फैशन संग्रह प्रस्तुत करते हैं। 

अक्सर बैकलैश मॉडल का जिक्र नेटिज़न्स से होता है जो संकट के समय में अपनी नौकरी को” अपमानजनक “के रूप में मानते हैं। आगे गिगि ने लिखा, हमारे हमारे काम के शेड्यूल पर कंट्रोल नहीं है, लेकिन हम किसी चीज के लिए काम कर सकते हैं. मैं यूक्रेन की मदद के लिए फॉल 2022 शोज के जरिए कमाए गए पैसों को डोनेट करूंगी।

First published on: Mar 08, 2022 06:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.