मोहिनी भदौरिया- The Sound Of Music Actor Christopher Plummer Dies At 91: मशहूर हॉलीवुड एक्टर क्रिस्टोफर प्लमर (Christopher Plummer) का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें प्लमर के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक का मौहाल है।
प्लमर का निधन उनके कनेक्टिकट (Connecticut) स्थित घर पर हुआ था। उनके निधन हो जाने के बाद उनके रिलेटिव्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन की खबर उनके दोस्त और मैनेजर लो पिट (Lou Pitt) ने दी। उन्होंने बताया कि क्रिस्टोफर के आखिरी दिनों में उनके साथ उनकी पत्नी 'एलेन टेलर' (Elaine Taylor) साथ रही थीं।
दरअसल प्लमर की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को अलविदा कह ही दिया। ऐसे में उनके निधन की खबर के आते ही उनके फैंस काफी मायूस हो गए हैं।
बता दें प्लमर ने इंडस्ट्री को करीब 70 साल दिए हैं। वो काफी पॉपुलर एक्टर थे, जिन्होंने अपने करियर में काफी सफलताएं हालिस की हैं। उन्होंने अपने करियर में एक ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) के साथ-साथ दो 'टोनी अवॉर्ड' और दो 'एमी अवॉर्ड' सक्सेस के रूप में प्राप्त किए हैं।
प्लमर ने बेस्ट म्यूजिक फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' (The Sound Of Music) में भी काम किया है। फिल्म में उन्होंने जॉर्ज वॉन ट्रैप (Georg von Trapp) की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका को उन्होंने बेहद शानदार तरीके में निभाया था, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।
क्रिस्टोफर प्लमर ने साल 2021 में आई फिल्म 'बिगिनर' (Beginners) के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। प्लमर ने 82 साल की उम्र में इस अवॉर्ड को हासिल किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो अपनी जिंदगी के सालों-साल गुजारने के बाद मानता है कि वह एक गे था।