---विज्ञापन---

PICS- ऑरेंज ड्रेस में काइली जेनर का दिखा बोल्ड लुक, 21 साल की उम्र में बन चुकी हैं अरबपति

हॉलीवुड की दुनिया में कई स्टार्स हैं जो खूब छाए रहते हैं। अब हॉलीवुड की सेंशेसन कही जाने वाली काइली जेनर को ही ले लीजिए। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर कितनी पॉपुलर हैं ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इसके अलावा काइली कितनी फैन फॉलोइंग है, ये आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से […]

हॉलीवुड की दुनिया में कई स्टार्स हैं जो खूब छाए रहते हैं। अब हॉलीवुड की सेंशेसन कही जाने वाली काइली जेनर को ही ले लीजिए। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर कितनी पॉपुलर हैं ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इसके अलावा काइली कितनी फैन फॉलोइंग है, ये आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से ही अंदाजा लगा सकते हैं। 

सोशल मीडिया पर काइली खूब एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। अब लीजिए एक बार फिर से काइली ने अपनी बोल्ड तस्वीरों से आग लगा दी है। हाल ही में काइली ने अपनी बोल्ड पिक्चर्स शेयर की हैं। इन पिक्चर्स में काइली अपना बोल्ड अंदाज़ दिखा रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर काइली ने हाल ही में कई तस्वीरें शेयर की है। ओरेंज ड्रेस में काइली का बोल्ड अंदाज़ देखते ही बन रहा है। काइली ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और वैसे ही ये वायरल हो गई हैं। काइली ने अपने इस लुक में बालों को हाफ बन स्टाइल में बांधा हुआ है। 

वहीं इसके अलावा उन्होंने लिप्स पर चॉकलेट शेड वाली लिपस्टिक लगाई हुई है। वहीं उन्होंने ड्रेस मैचिंग के हिसाब से मेकअप किया हुआ है। काइली का ये लुक सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि काइली रिसेंटली एक आउटिंग के लिए गईं थीं, जहां उन्हें इस लुक के साथ स्पॉट किया गया था।

 बता दें कि काइली अभी महज 21 साल की हैं। 21 साल की उम्र में काइली ने वो कर दिखाया, जो शायद ही इस उम्र का कोई व्यक्ति कर पाए। 

बीते दिनों ही एक मैग्जीन द्वारा खुलासा किया गया है कि काइली महज 21 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र वाली अरबपति बन गई हैं। काइली ने अपने दम पर कामयाबी का नया मुकाम हासिल किया है।

 काइली जेनर ने महज 21 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर शख्स बनकर मार्क जकरबर्ग को भी पीछे छोड़ दिया है। 

काइली जेनर जब 9 साल की थीं, तब अमेरिका के रिएलिटी टेलीविजन शो ‘कीपिंग अप विद द करदाशियां’ में अपनी मां और बहनों के साथ पहली बार ऑनएयर हुई थीं। काइली हॉलीवुड का जाना माना नाम है। बहन किम कर्दाशियां की तरह ही वो भी मशहूर हैं।

First published on: May 28, 2019 07:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.