Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

कोरोनावायरस की चपेट में आए जैकी चैन, जानिए क्या है खबर

चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक कई सारे लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कुछ समय से ये खबर चल रही थी कि चीन के सुपरस्टार जैकी चैन भी इसकी चपेट में आ गए हैं। लेकिन लगातार फैल रही […]

Edited By : | Updated: Feb 29, 2020 15:16
Share :



चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक कई सारे लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कुछ समय से ये खबर चल रही थी कि चीन के सुपरस्टार जैकी चैन भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

 जैकी चैन की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। भारत में भी उनके कई फैंस हैं। लेकिन जबसे ये खबर सामने आई कि जैकी चैन भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं तब से फैंस को उनकी काफी चिंता हो रही है। 

लेकिन लगातार फैल रही इस अफवाह पर अब खुद जैकी चैन का रिएक्शन आया है। अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से जरिए जैकी चैन ने अपने फैंस को एक मैसेज दिया है। उन्होंने लिखा, 'इतनी सारी फिक्र के लिए सभी का शुक्रिया। 

मैं सुरक्षित हूं और काफी स्वस्थ हूं, आपसे निवेदन है कि आप घबराएं नहीं। मैं क्ववैरेंटाइन (दुर्लभ बीमारी के वक्त मरीज को देखरेख में रखने का स्थान) में नहीं हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब भी स्वस्थ होंगे।'

बता दें कि कोरोनावायरस के महामारी की तरह फैलने के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके जोखिम और खतरे का स्तर बढ़ाते हुए उच्चतम कर दिया है। चीन से शुरू होकर दक्षिण अफ्रीका सहित दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में फैल चुके इस वायरस के खतरे को अब तक के उच्चतम स्तर पर रखा गया है।  

ये भी देखिए :- MUJHSE SHAADI KAROGE:- कंटेस्टेंट ने शहनाज को बताया बायस्ड, गुस्से में बोलीं – जब तक हो इज्जत से रहो

First published on: Feb 29, 2020 03:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.