Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

हैरी स्टाइल्स ने क्रिस पाइन पर थूका? जानें वीडियो का सच

Don’t Worry Darling Premiere: 79वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल (79th Venice Film Festival) में हैरी स्टाइल्स, क्रिस पाइन और ओलिविया वाइल्ड की स्टारर ‘डोंट वरी डार्लिंग’ का प्रीमियर हुआ जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं अब इस प्रीमियर से एक वीडियो सोशल […]

Don’t Worry Darling Premiere: 79वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल (79th Venice Film Festival) में हैरी स्टाइल्स, क्रिस पाइन और ओलिविया वाइल्ड की स्टारर ‘डोंट वरी डार्लिंग’ का प्रीमियर हुआ जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं अब इस प्रीमियर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

यहाँ पढ़िएकॉन्सर्ट के बीच हॉलीवुड सिंगर ‘द वीकेंड’ की गई आवाज, मांगी माफी

हैरी स्टाइल्स ने क्रिस पाइन पर थूका

वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने कहा कि हैरी स्टाइल्स ने ‘वंडर वुमेन’ फेम क्रिस पाइन की गोद में थूका है। वीडियो में आप देख सकते है कि, हैरी स्टाइल्स को अपनी सीट पर बैठने के लिए जाते और उनके बगल वाली सीट पर क्रिस पाइन बैठे हुए है। हैरी जैसे ही सीट पर बैठते है वो क्रिस पाइन पर थूकते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद क्रिस तालियां बजाते हुए रुक जाते हैं। क्रिस के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं लेकिन वो फिर भी तालियां बजाना बंद नहीं करते।

फैंस ने हैरी को जमकर किया ट्रोल

वीडियो के वायरल होने के बाद क्रिस पाइन के मैनेजर ने एक बयान दिया है। मैनेजर ने कहा कि, ‘हैरी ने क्रिस पर नहीं थूका है। ये एक बुनी गई कहानी है, जो सिर्फ एक अफवाह है।’ आगे कहा कि, ‘बस क्लियर करने के लिए, हैरी स्टाइल्स ने क्रिस पाइन पर नहीं थूका। दोनों को-एक्टर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और इनके बीच कुछ नहीं है। इस तरह की खबरें एक ड्रामा और अफवाह है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’

यहाँ पढ़िए – एक्टर जेसन मोमोआ ने कटवा दिए बाल, फैंस को दिया ये संदेश

इस दिन रिलीज होगी ‘डोंट वरी डार्लिंग’

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और हैरी पर काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें, ‘डोंट वरी डार्लिंग’ का प्रीमियर 5 सितंबर को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हुआ जिसमें फ्लोरेंस पुघ और डायरेक्टर ओलिविया वाइल्ड के साथ हैरी स्टाइल्स और क्रिस पाइन ने भी शामिल हुए। वहीं ये फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी जिसे देखने का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है।

First published on: Sep 07, 2022 01:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.