Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Disney’ स्टार Carla Jeffery का हुआ निधन, 33 की उम्र में ली आखिरी सांस

डिज्नी की हिट फ्रैंचाइजी जॉम्बीज में ब्री का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस कार्ला जेफरी का निधन हो गया है. उन्होंने सिर्फ 33 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है.

Carla Jeffery
Carla Jeffery Passed Away

डिज्नी की हिट फ्रैंचाइजी जॉम्बीज में ब्री का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस कार्ला जेफरी का निधन हो गया है. उन्होंने सिर्फ 33 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. डिज्नी चैनल की इस एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि उनके परिवार ने उनकी टैलेंट एजेंसी के जरिए की है. परिवार ने बताया कि एक्ट्रेस का निधन 1 सितंबर मंगलवार को हुआ था.

परिवार ने शेयर की कार्ला के निधन की खबर

परिवार ने अपना बयान अलेक्जेंडर टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के जरिए जारी करते हुए बताया, “बहुत दुख के साथ हम अपनी प्यारी कार्ला जेफरी के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं, जिनका 1 सितंबर 2026 को सिर्फ 33 साल की उम्र में निधन हो गया.” परिवार ने अपने बयान में निधन की वजह का खुलासा नहीं किया है.

---विज्ञापन---

कार्ला जेफरी के सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर किए गए इस बयान में लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट की गई है. क्योंकि इस दौरान उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है. बयान में आगे कहा, “कार्ला 12 साल की उम्र से अलेक्जेंडर टैलेंट मैनेजमेंट परिवार से जुड़ी थीं. 20 से ज्यादा सालों तक हमें उन्हें एक खूबसूरत, बाइब्रेंट और बहुत टैलेंटेड महिला के तौर पर बढ़ते हुए देखने का सौभाग्य मिला. जिनकी प्यार मुस्कान किसी भी कमरे में रौनक ला सकती थी. डिज्नी की हिट फ्रैंचाइजी जॉम्बीज में ब्री के किरदार के जरिए कार्ला ने दुनिया भर में दर्शकों के साथ अपनी खुशी, मजाकिया अंदाज और जिंदादिली बांटी. कार्ला सिर्फ एक क्लाइंट नहीं थी. वह परिवार का हिस्सा थीं. इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं कार्ला के परिवार और उनके चाहने वालों के साथ हैं. हम रिक्वेस्ट करते हैं कि इस क्षति पर शोक मनाते समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. कार्ला आप सुकून से रहें. आप कभी भी नहीं भुलाई जाएंगी.”

कौन थीं कार्ला जेफरी?

10 जुलाई 1993 को ह्यूस्टन, टेक्सास में जन्मीं कार्ला जेफरी और उनका परिवार 2005 में लॉस एंजिल्स चला गया था. उस दौरान कार्ला और उनके भाई-बहन काफी छोटे थे. उन्होंने 12 साल की उम्र से एक्टिंग की शुरुआत की थी और 2006 में आई फिल्म फैट गर्ल्स से फिल्मों में डेब्यू किया था. इसके बाद वह जॉम्बीज में लीड रोल में नजर आईं थी. साथ ही वह कुछ और भी टीवी शोज में अहम रोल में नजर आ चुकी थीं, जिसमें कर्ब योर एंथूजियाज्म, साउथलैंड, शेक इट अप, आईकार्ली और अमेरिकन वैंडल जैसे शोज शामिल हैं. हालांकि कार्ला जेफर को डिज्नी चैनल के जॉम्बीज फ्रैंचाइजी से पहचान मिली. वह जॉम्बीज के तीनों वर्जन में नजर आईं थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मनोरंजन जगत से फिर आई दुखद खबर, ‘Optimus Prime’ की आवाज Peter Cullen का निधन; 85 की उम्र में ली आखिरी सांस

First published on: Sep 03, 2026 09:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola