Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर उठाए सवाल, तो फिल्म के राइटर ने दिया जवाब, बोले-‘ये तब की सच्चाई थी..’

Entertainment News Live: स्वरा भास्कर ने हाल ही में फिल्म पद्मावत के जौहर सीन पर सवाल उठाए थे, जिसपर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल खड़ा हो गया. इसपर अब पद्मावत के राइटर ने रिएक्ट किया है. आवारापन 2 की लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई घट रही है. वहीं, टॉक्सिक ने रिलीज के 8वें दिन ठीक-ठाक कारोबार किया. आज शक्ति कपूर और विवेक ओबेरॉय का बर्थडे है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Swara Bhasker-Padmaavat Controversy
Swara Bhasker-Padmaavat Controversy

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों विवादों से घिरी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म पद्मावत के जौहर सीन को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था. उन्होंने कहा था कि, “जब मैंने पद्मावत फिल्म देखी थी तो उसमें 800 महिलाएं जौहर कर लेती हैं. मुझे लगा कि रेप सर्वाइवर अगर होती तो ये फिल्म आखिर में क्या मैसेज देती है? मुझे कायर जैसा फील हुआ कि मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए जान नहीं ली. रेप एक महामारी की तरह फैल रही है. हम ऐसे में रेप सर्वाइवर्स को क्या कह रहे हैं कि उन्हें जीने का हक नहीं हैं.” एक्ट्रेस के इस बयान से बवाल मच गया है और अब फिल्म के राइटर प्रकाश कपाड़िया ने भी इसपर रिएक्ट किया है.

उन्होंने कहा, “हमने हमारी रिसर्च के हिसाब से और जो हिस्ट्री की किताब में लिखा, उस हिसाब से फिल्म बनाई. हर कोई फिल्म को अपने हिसाब से समझता है. हमने जो दिखाया, जिसमें जौहर का सीन भी शामिल है वो उस समय की रियलिटी थी. जिसे अब बदला नहीं जा सकता है. वो हालात करो या मरो वाले थे. वो लोग केसरिया करके उतरे थे.” बता दें कि राजपूत ट्रेडिशन में केसरिया का अर्थ पुरुषों को केसरिया रंग पहनना होता है और युद्ध के मैदान में तब तक टिके रहना होता है, जब तक वो शहीद न हो जाएं. खासकर तब जब उन्हें पता होता था कि जीतना मुश्किल है.

---विज्ञापन---

स्वरा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था, “ये इंसान के मूड पर निर्भर करता है. फिल्म भले ही अच्छी हो और आप उसे खराब मूड में देखते हो तो आपको वो फिल्म भी बेकार लगेगी. ये नियत की भी बात होती है. चाहे आप व्यूअर के तौर पर जा रहे हैं या फिर कुछ निगेटिव ढूंढने जा रहे हैं. पद्मावत के समय में फिल्म के रिलीज से पहले विवाद हुआ था. प्रोटेस्टर्स सड़कों पर उतर आए थे. वो ही बातचीत सालों बाद भी जारी है. तो अब इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती हूं. लोगों को जो कहना है कहने दो.”

स्वरा भास्कर के बयान पर उन्होंने कहा, ‘ये इंसान के मूड पर डिपेंड करता है. फिल्म भले ही अच्छी हो और आप उसे खराब मूड में देखते हो तो आपको वो फिल्म भी बेकार लगेगी. ये नियत की भी बात होती है. चाहे आप व्यूअर के तौर पर जा रहे हों, या फिर कुछ निगेटिव ढूंढ़ने जा रहे हो. पद्मावत के समय में फिल्म के रिलीज से पहले विवाद हुआ था. प्रोटेस्टर्स सड़कों पर उतर आए थे. वो ही बातचीत सालों बाद भी जारी है. तो अब इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. लोगों को जो कहना है कहने दीजिए.’

---विज्ञापन---

आवारापन 2 कलेक्शन

आवारापन 2 ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 20वें दिन सिर्फ 45 लाख का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही और इसके शोज कुल 1263 चले. फिल्म ने रिलीज के 20 दिनों में 149.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह 150 करोड़ से महज 65 लाख रुपये दूर है. उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड यह 150 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी. वहीं, दुनिया भर में फिल्म की कमाई 211.48 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

टॉक्सिक कलेक्शन

टॉक्सिक ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन यानी कि बुधवार को सिर्फ 5.10 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 2.75 करोड़ की गिरावट देखने को मिली है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14.2 प्रतिशत रही है और इसके कुल शोज 12,432 चले हैं. टॉक्सिक ने हिंदी में 3.15 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.35 करोड़, मलयालम में सिर्फ 3 लाख, तमिल में 17 लाख और तेलुगु में 40 लाख का कारोबार किया है. फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में भारत में 234.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसकी दुनिया भर में 322 करोड़ की कमाई हो गई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
23:47 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: ‘हनुमान अंश’ ने 28वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: कम बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी है. 28वें दिन 11 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार करने के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:40 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: The Traitors 2 का फिनाले खत्म, जानें कौन बना विनर?

The Traitors 2 Winner: करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स 2' को क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना के रूप में दो डबल विनर्स मिल गए हैं. दोनों ने शानदार गेम प्लान के बदौलत ट्रॉफी के साथ 66 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:47 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: सफेद कपड़ों में वरुण धवन ने खेत में चलाया फावड़ा

Varun Dhawan: वरुण धवन ने खेत में फावड़ा चलाते और धान बोते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. सफेद कपड़ों में खेती करते देखकर फैंस और यूजर्स सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स और सवाल कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:45 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: 'हनुमान अंश' देखने पहुंचे मुस्लिम बुजुर्ग का अंदाज हुआ वायरल

Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' फिल्म देखने पहुंचे एक मुस्लिम बुजुर्ग का चप्पल उतारकर फिल्म देखने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीम करोली बाबा पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार वापसी की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:43 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: 180 फ्लॉप फिल्मों के बाद भी कायम रहा इस सुपरस्टार का स्टारडम

करीब 180 फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी इस सुपरस्टार का जलवा बरकरार रहा. अपनी पहली फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले इस एक्टर ने 72 वर्ष की उम्र में अपने करियर की सबसे कमाऊ फिल्म दी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:50 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: दिग्गज संगीतकार गौरंग व्यास का निधन

Gaurang Vyas Death: गुजराती संगीत के महान संगीतकार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:13 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News:असीम रियाज को विशाल आदित्य ने दी 'जय श्री राम' कहने की सलाह

असीम रियाज ने हाल ही में विशाल आदित्य पर तंज कसा था. जिसके बाद अब विशाल ने असीम की बातों का पलटवार किया है. इतना ही नहीं विशाल ने उन्हें जय श्री राम का जप करने की सलाह दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:05 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: 70 की उम्र में काम के लिए दर-दर भटक रहीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में 100 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रही पॉपुलर एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने काम ढूंढते समय अपने साथ हुई घोस्टिंग के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लंबा पोस्ट लिखा. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DcxdG9kDFCx/?img_index=1

13:23 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: जौहर वाले बयान के बाद स्वरा भास्कर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

स्वरा भास्कर ने हाल ही में फिल्म पद्मावत में जौहर सीन को लेकर विवादित बयान दिया था. इस बयान के बाद अब एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:22 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: रुबीना दिलाइक और हिना खान पर फूटा आसिम रियाज का गुस्सा

आसिम रियाज ने एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और हिना खान के टीआरपी वाले बयान पर मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने रुबीना और हिना को टीवी की 'आंटियां' बताते हुए इंडस्ट्री की 'कठपुतली' तक कह दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

10:36 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: Bigg Boss 20 के लिए Salman Khan की फीस जानकर लगेगा झटका

बिग बॉस 20 की जल्द ही शुरुआत होने वाली है. इस बीच सलमान खान शो के लिए कितनी फीस लेने वाले हैं, इसका खुलासा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान 50 या 100 करोड़ नहीं, बल्कि इससे ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:14 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर मचा बवाल

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर 'पद्मावत' के जौहर वाले बयान की वजह से चर्चा में हैं. आगरा में उनके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान एक युवा नेता ने स्वरा की जीभ काटने वाले को 1.51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की. पढ़ें पूरी खबर...

09:23 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment Live News: सिर्फ 33 साल की उम्र में हुआ इस हसीना का निधन

डिज्नी की हिट फ्रैंचाइजी जॉम्बीज में ब्री का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस कार्ला जेफरी का निधन हो गया है. उन्होंने सिर्फ 33 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. डिज्नी चैनल की इस एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि उनके परिवार ने उनकी टैलेंट एजेंसी के जरिए की है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:09 (IST) 3 Sep 2026
Entertainment News Live: 'हनुमान अंश' ने 27वें दिन भी की छप्परफाड़ कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने 27वें दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 61.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/Db-kbxJT9oX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Sep 03, 2026 08:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola