Awarapan 2 Box Office Collection Day 20: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं. हालांकि अब फिल्म की कमाई लगातार घट रही है. फिल्म की कमाई पहले हफ्ते में काफी शानदार रही, लेकिन दूसरे और तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट रही है. वहीं, भारत में यह 150 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के तीसरे बुधवार कलेक्शन पर.
आवारापन 2 डे 20 कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन सिर्फ 45 लाख का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही और इसके शोज कुल 1263 चले.
आवारापन 2 वर्ल्डवाइड और इंडिया कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज के 20 दिनों में 149.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह 150 करोड़ से महज 65 लाख रुपये दूर है. उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड यह 150 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी. वहीं, दुनिया भर में फिल्म की कमाई 211.48 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
वीकली कलेक्शन
बता दें कि आवारापन 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने सिर्फ 30.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट आई है.
आवारापन 2 स्टारकास्ट
फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है और यह विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी है. फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट और महेश भट्ट हैं. यह 2007 की आवारापन की सीक्वल है. जो कि उस साल बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. हालांकि इसके गाने जबरदस्त हिट रहे थे., इस मूवी में इमरान हाशमी शिवम पंडित के रोल में फिर से नजर आए हैं. इसके अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 19: ‘आवारपन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 19वें दिन फिल्म की मात्र इतनी कमाई