---विज्ञापन---

बर्थडे पर कार्डी बी को पति से मिली बेशकीमती डायमंड रिंग, 28 करोड़ से ज्यादा है कीमत !

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और रैपर कार्डी बी आज अपना बर्थडे मना रही हैं। कार्डी बी आज पूरे 27 साल की हो गई हैं। 27 वें जन्मदिन को कार्डी धूमधाम से मना रही हैं। कार्डी को आज उनके बर्थडे पर हर कोई विश कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. […]

Edited By : | Updated: Oct 13, 2019 07:18
Share :


हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और रैपर कार्डी बी आज अपना बर्थडे मना रही हैं। कार्डी बी आज पूरे 27 साल की हो गई हैं। 27 वें जन्मदिन को कार्डी धूमधाम से मना रही हैं। कार्डी को आज उनके बर्थडे पर हर कोई विश कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. वहीं कार्डी बी के बर्थडे पर उनके पति ऑफसेट ने उन्हें खास तोहफा दिया है। कार्डी के पति Kiari Kendrell Cephus यानि ऑफसेट ने उनके लिए पहले से ही सरप्राइज पार्टी प्लान की थी। इस सरप्राइज पार्टी को कार्डी ने जब देखा तो वो खुशी से झूम उठीं। लेकिन इतना ही नहीं कार्डी को उनके पति ने एक और बेशकीमती तोहफा दिया है। 

कार्डी के बर्थडे पर उनके पति कुछ करीबी दोस्त और उनकी बेटी Kulture Kiari मौजूद रही। 14 महीने की बेटी को कार्डी बर्थडे पर औऱ ज्यादा प्यार औऱ दुलार करती दिखीं। उनके पसंदीदा खाने से लेकर लक्ज़री गिफ्ट्स तक, कार्डी के जन्मदिन पार्टी में बहुत सारे ऐसे तोहफे शामिल थे।

 कार्डी ने अपने पैंस को उनके 'टाइटैनिक डायमंड' वाली रिंग के बारे में भी जानकारी दी है, जो उनके पति ने उन्हें गिफ्ट की है। टाइटैनिक डायमंड वाली इस बड़ी सी अंगूठी को ऑफसेट ने अपनी लाइफ पार्टनर कार्डी बी को जब गिफ्ट किया तो कार्डी की आंखों से आंसू निकल गए। इस अंगूठी की चर्चा इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत हो रही है। 

अंगूठी इतनी शानदार है कि हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। कार्डी ने इंस्टाग्राम पर पति से अंगूठी पहनते हुए एक वीडियो शेयर किया है और उन्हें थैंक्यू कहा है। कार्डी की इस अंगूठी को Pristine Jewelers ने तैयार किया था। इस अंगूठी को  बनाने में उन्हें भी काफी वक्त लगा है। हार्ट शेप वाली इस अंगूठी की कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है। अगर एक रिपोर्ट की माने तो इस अंगूठी की कीमत करीब 28 करोड़ से ज्यादा है। खैर अब ये गिफ्ट पाकर कार्डी काफी खुश हैं।

First published on: Oct 13, 2019 07:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.