Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

इस हॉलीवुड एक्टर ने रचाई 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी, जानें कौन है उनकी दुल्हनियां?

Chris Evans Wedding: 'कैप्टन अमेरिका' यानी हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस ने अचानक शादी कर अपने फैंस को झटका दे दिया है।

Captain America Fame Chris Evans Wedding: ‘कैप्टन अमेरिका’ का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस खबर को सुनकर क्रिस इवांस की फीमेल फैंस का दिल जरूर टूट सकता है क्योंकि अब उनके फेवरेट क्रिस शादीशुदा हो गए हैं। क्रिस ने खुद से 16 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा संग गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है और उनकी शादी के खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan ने किया राष्ट्रगान का अपमान, यूजर्स ने लगाई क्लास, बोले- ‘थोड़ी तो शर्म करो’

प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी (Chris Evans Wedding)

‘कैप्टन अमेरिका’ फेम क्रिस इवांस ने अचानक शादी करके अपने फैंस को तगड़ा झटका दे दिया है।जहां क्रिस इवांस 42 साल के हैं जबकि उनकी गर्लफ्रेंड अल्बा महज 26 साल की हैं। पेज सिक्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने 9 सिंतबर को बोस्टन के मैसाचुसेट्स में एक प्राइवेट रेजिडेंस पर शादी की है। कपल की वेडिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट थी। उनकी वेडिंग में सिर्फ क्रिस और अल्बा के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही मौजूद थे।

शादी में शामिल हुई मार्वल के सुपरहीरोज

‘कैप्टन अमेरिका’ की शादी में लड़के वालों की तरफ से मार्वल के कई सुपरहीरोज भी शामिल हुए। इस इंटिमेट सेरेमनी में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ और जेरेमी रेनर ने भी शिरकत की थी। मगर अभी तक दोनों वेडिंग फोटोज और वीडियो सामने नहीं आए हैं। इतना ही नही क्रिस और अल्बा की तरफ से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि भी नहीं की गई है।

कौन हैं क्रिस की दुल्हनियां (Alba Baptista)

बता दें कि क्रिस की गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा एक पुर्तगाली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में आई ‘जार्डिन्स प्रोइबिडोस’ सीरीज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में जैसे ‘ए इम्पोस्टोरा’, ‘फिलहा दा लेई’, में अपने बेहतरीन अभिनय ने लोगों का दिल जीता। साल 2020 से लेकर 2022 तक उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘वॉरियर नन’ में काम किया और इसी के साथ उन्होंने इंग्लिश शो में भी अपना डेब्यू किया।

क्रिस-अल्बा की लव स्टोरी (Captain America Fame Chris Evans Wedding)

क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा के अफेयर की खबरें साल 2022 में पहली बार सामने आई थी। जब कपल को न्यूयॉर्क में एक साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया था। वहीं साल 2023 की शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। इन दोनों का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को बेबी और बेब कहते हुए नजर आए थे। वहीं ‘वॉरियर नन’ में क्रिस और अल्बा ने पहली बार एक साथ काम किया था।

Latest

Don't miss

Chandramukhi 2 Day 3 Collection: ‘फुकरे 3’ की आंधी के आगे नहीं टिक पा रही ‘चंद्रमुखी 2’, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Chandramukhi 2 Day 3 Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana ranaut) और साउथ स्टार राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2)...

अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने कई को छोड़ा पीछे, बनी OTT की सबसे महंगी एक्ट्रेस

Highest Paid Actress On OTT: इस समय हर इंसान पर OTT का जादू छाया हुआ है। फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार की फिल्म या...

Jawan Box Office Collection Day 24: ‘जवान’ ने फिर मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर, 24वें दिन आंकड़ा 600 करोड़ से बस इतनी दूर

Jawan Box Office Collection Day 24: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उनकी फिल्म जवान ने पिछले 3...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here