---विज्ञापन---

44वां जन्मदिन मना रही हैं एंजेलिना जोली, ब्रैडपिट से तलाक के बाद शॉवर के नीचे रोती थीं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली का 4 जून को जन्मदिन होता है। एंजेलिना जोली 44 साल की हो गई हैं। एंजलिना अपनी सुपर हिट फिल्मों के साथ-साथ अपने करियर के लिए भी मशहूर रहीं। एंजेलिना को उनकी खूबसूरती की वजह से दुनिया भर में पसंद किया जाता रहा। हॉलीवुड में भी उनके दीवाने कम नहीं थें। 44 […]


हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली का 4 जून को जन्मदिन होता है। एंजेलिना जोली 44 साल की हो गई हैं। एंजलिना अपनी सुपर हिट फिल्मों के साथ-साथ अपने करियर के लिए भी मशहूर रहीं। एंजेलिना को उनकी खूबसूरती की वजह से दुनिया भर में पसंद किया जाता रहा। हॉलीवुड में भी उनके दीवाने कम नहीं थें। 44 साल की एंजलिना 3 शादियां कर चुकी हैं। उनके और ब्रैड पिट के 6 बच्चे हैं।

ब्रैड  पिट से अलगाव उनके लिए बहुत दुखदायी रहा। साल 2017 में ऐंजलिना जॉली ने खुलासा किया था कि ब्रैड पिट के साथ तलाक के बाद उनका दिल टूट गया था और वह बाथरूप में शॉवर के नीचे रोती रहती थीं ताकि उनके बच्चों को पता न चले।

ब्रैड पिट और जॉली अपने 13 साल के रिलेशनशिप के बाद अलग हुए थे। जॉली ने कहा, 'यह मेरे लिए सबसे कठिन समय था। मैं अपनी मां के लिए भी काफी चिंतित थी इसलिए मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे मेरे लिए चिंतित हों। इसलिए मैं उनके सामने रोने के बजाय शॉवर के नीचे रोती रहती थी। मैं उन्हें ऐसा जताना चाहती थी कि सबकुछ ठीक है और परेशान होने की कोई बात नहीं है।'

 ब्रैड पिट और एंजलिना की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाती था। इनकी जोड़ी को ब्रैंजलिना कहा जाता था। दोनों ने तलाक से एक साल पहले ही शादी रचाई थी।

सितंबर 2016 में जॉली और पिट ने अचानक अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद एंजेलिना जॉली ने कोर्ट से अपने 6 बच्चों की कस्टडी भी मांगी थी। बाद के दिनों में एंजलिना ने ये आरोप भी लगाया था कि ब्रैड पिट बच्चों का खर्च नहीं दे रहे हैं।

 ब्रैड पिट से अलग होने के बाद एंजलिना अकेले अपने बच्चों को पाल रही हैं।  जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों मैडॉक्स, शिलोह, पैक्स, विवियन, जाहरा और नॉक्स के माता-पिता हैं।

 

First published on: Jun 03, 2019 04:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.