---विज्ञापन---

1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है ‘National Doctors Day’? जानें इतिहास, महत्व और थीम

National Doctors Day 2023:  हर साल 1 जुलाई को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य डॉक्टर्स को सम्मान देना है। इस दिन चिकित्सकों के सम्मान में कई सारे प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इनका हम सभी की लाइफ में बहुत ही बड़ा दर्जा होता है। जन्म से लेकर मृत्यु […]

National Doctors Day 2023, National Doctors Day History, National Doctors Day Importance, National Doctors Day 2023 Theme, Why National Doctors Day Celebrated

National Doctors Day 2023:  हर साल 1 जुलाई को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य डॉक्टर्स को सम्मान देना है। इस दिन चिकित्सकों के सम्मान में कई सारे प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इनका हम सभी की लाइफ में बहुत ही बड़ा दर्जा होता है।

जन्म से लेकर मृत्यु तक हर किसी का डॉक्टर से न जाने कितनी बार सामना होता है। डॉक्टर के पास लगभग हर समस्या का इलाज मौजूद रहता है। शायद इसलिए डॉक्टर को भगवान का दर्जा भी दिया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई। साथ ही इसका इतिहास, महत्व और थीम।

नेशनल डॉक्टर्स डे कब मनाया जाता है  National Doctors Day 2023

भारत में हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। पता हो कि दुनिया के अलग-अलग देशों में ये दिन अलग- अलग तारीख को मनाया जाता है। भारत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर साल देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करती है और इस दिन कई सारे प्रोग्राम्स का भी आयोजन करती है।

1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स डे

देशभर में हर 1 जुलाई को डॉक्टर के सम्मान में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1 जुलाई 1991 से की गई थी। यह दिन डॉ. बिधान चंद्र रॉय को समर्पित किया गया है जो एक समाजसेवी डॉक्टर होने के साथ साथ पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

आपको बता दें कि 1 जुलाई 1882 को बिधान चंद्र रॉय का जन्म हुआ था और 1962 में 1 जुलाई को ही उनकी मृत्यु हो गई थी। दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का इलाज करने वाले डॉ. बिधान रॉय ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी योगदान दिया था। इसके अलावा 1975 से चिकित्सा, विज्ञान, दर्शन, कला और साहित्य के क्षेत्रों में अद्भुत काम करने वालों को भी हर साल बी.सी.रॉय पुरस्कार से नवाजा जाता है।

डॉक्टर्स डे मनाने का महत्व

डॉक्टर्स दिन-रात की परवाह किये बिना मरीजों का इलाज करते हैं। इसलिए इन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना लाखों लोगों की जान बचाई थी। ऐसे में इस दिन सभी डॉक्टरों की सराहना करने और उन्हें सम्मान देने के लिए ये खास दिन मनाया जाता है। दूसरी तरफ लोगों को भी डॉक्टर के काम के प्रति सम्मान दिखाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके लिए जगह-जगह पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

इस साल की थीम    National Doctors Day 2023

डॉक्टर के सम्मान में हर साल एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम ‘सेलिब्रिटी रेसिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स’ रखी गई है।

First published on: Jul 01, 2023 06:15 AM