---विज्ञापन---

Health Care: अनुलोम विलोम के चमत्कारी फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज ही करेंगे रूटीन में शामिल

Health Care: योग का हमारी जिंदगी में बड़ा महत्व होता है। जो लोग नियमित रूप से योग करते हैं वो कई सारी बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा योग करने से तनाव कम होता है और आप फिट और हेल्दी बने रहते हैं। अनुलोम विलोम भी योग का ही एक रूप है जो बहुत […]

Health Tips, Anulom Vilom, Benefits Of Anulom Vilom, How To Do Anulom Vilom, Health Care

Health Care: योग का हमारी जिंदगी में बड़ा महत्व होता है। जो लोग नियमित रूप से योग करते हैं वो कई सारी बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा योग करने से तनाव कम होता है और आप फिट और हेल्दी बने रहते हैं। अनुलोम विलोम भी योग का ही एक रूप है जो बहुत ही कारगर साबित होता है।

अगर आप रोजाना 10 मिनट इसका अभ्यास करते हैं तो तन और मन दोनों तरोताजा रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अनुलोम विलोम कैसे करें और इससे क्या लाभ मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: आम के साथ इन पांच चीजों का भूलकर भी न करें सेवन वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

कैसे करें अनुलोम विलोम  Health Care

आप जान लें कि अनुलोम-विलोम एक योग है। ये सेहत को दुरुस्त रखने के लिए बहुत कारगर है। इस योग को करने के लिए एक नथुने को अपनी उंगली से पकड़ना और दूसरे नथुने को बंद रखते हुए सांस लेना और धीरे-धीरे छोड़ना शामिल है। फिर आप इस प्रक्रिया को उल्टा करके दोहराएं।

अनुलोम विलोम से मिलने वाले फायदे

1. आंखों के लिए लाभकारी

अनुलोम विलोम करने से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठीक से होती है। ऐसे में इससे आंखों की सेहत में सुधार आता है। अगर आप अपनी आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रोजाना अनुलोम विलोम करें।

2. तनाव को दूर करे

आपको बता दें कि रोजाना अनुलोम विलोम करने से मस्तिष्क में रक्त संचार अच्छे से होता है। इससे ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है और मूड फ्रेश होता है। जो लोग तनाव और स्ट्रेस जैसी समस्याएं से ग्रस्त होते हैं उनके लिए भी अनुलोम विलोम लाभकारी है। इससे चिड़चिड़ापन, घबराहट, नींद नहीं आना, डिप्रेशन और शरीर में कमजोरी आदि समस्याएं नियंत्रित होती हैं।

यह भी पढ़ें: दिल की सेहत का रखना है ख्याल तो करें ये 3 योगासन, नहीं रहेगी हार्ट अटैक की चिंता

3. सांस की समस्या होने पर  Health Care

जिन लोगों को सांस संबन्धी कोई बीमारी हो उनके लिए अनुलोम विलोम बहुत लाभकारी होता है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया ठीक होती है और फेफड़े ठीक से ऑक्सीजन भर पाते हैं। ऐसे में जो लोग इस बीमारी से परेशान हैं वो अनुलोम विलोम जरूर करें।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

First published on: Jul 07, 2023 11:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.