Saturday, December 9, 2023
-विज्ञापन-

Depression Cure Tips: घर बैठे ऐसे करें डिप्रेशन का इलाज, अपनाएं 5 आसान टिप्स

Depression Cure Tips: आज हम आपके लिए घर बैठे डिप्रेशन से बचने के उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप इस गंभीर बीमारी से दूर रह सकते हैं।

Depression Cure Tips: आजकल के भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल और काम के बढ़ते बोझ से बहुत से लोग डिप्रेशन (Depression Cure Tips) का शिकार हो रहे हैं। डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है, जो इंसान को अंदर से खोखला बना देती है। इसके कारण उदासी, अकेलापन, नाउम्मीदी और खालीपन की परेशानी होने लगती है।

साथ ही इसकी वजह से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बहुत गहरा असर होता है और ये रिश्तों को भी खत्म कर देता है। इसलिए आज हम आपके लिए घर बैठे डिप्रेशन से बचने के उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप इस गंभीर बीमारी से दूर रह सकते हैं। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- Calcium Rich Foods: 30 के बाद महिलाएं डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड्स, नहीं होगी कैल्शियम की कमी

(Depression Cure Tips) डिप्रेशन से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

1. अपना पसंदीदा काम करें

अगर आप भी डिप्रेशन से दूर रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने मन पसंद काम को करना चाहिए। इसके लिए आप अपने पसंदीदा किताबें पढ़ सकते हैं। डायरी लिख सकते हैं, अपनी पसंद का खाना बना सकते हैं। इससे आप बेहत फील करेंगे और ऐसा करने से आपके दिमाग में निगेटिव थॉट्स भी नहीं आएंगे, जिससे आप डिप्रेशन से दूर रह सकेंगे।

2. सोशल जरुर बने

डिप्रेशन के कारण बहुत अकेलापन महसूस होता है। इसके लिए आपको लोगों से मिलते-जुलते रहना चाहिए। डिप्रेशन की वजह से अक्सर होता है कि आपका मन लोगों से मिलने-जुलने का नहीं करता है और आप अकेले रहना पसंद करते हैं। लेकिन इससे बचने के लिए आपको लोगों से मिलते-जुलते रहना चाहिए और लोगों से लगातार बातचीत करते रहना चाहिए।

3. अपनी नींद हमेशा पूरी करें

डिप्रेशन की एक बड़ी वजह नींद का पूरा ना होना भी होता है। इसलिए आपको हमेशा भरपूर नींद लेनी चाहिए। इससे आपकी मेंटली हेल्थ मजबूत होती है और शरीर के अंदर मूड सुधारने वाले हार्मोंस भी बढ़ते है।

यह भी पढ़ें- Benefits Of Raisin: किशमिश के सेवन से मिलेंगे कई बड़े फायदे, जानें इसके लाभ

4. मेडिटेशन देता है गजब का फायदा

मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य का सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है। इससे मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही डीप ब्रीदिंग, मंत्र उच्चारण जैसी एक्टिविटी से दिमाग को शांति मिलती है और शरीर के अंदर पॉजिटिविटी बढ़ती है।

5. एक्सरसाइज भी शानदार ऑप्शन

मेंटल हेल्थ के लिए एक्सरसाइज भी एक शानदार ऑप्शन होता है। अगर आप सुबह एक्सरसाइज करते हैं, तो ये नेचुरल एंटी डिप्रेसेंट माना जाता है। साथ ही इससे मूड बेहतर रहता है और दिमाग में पॉजिटिविटी बढ़ती है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Latest

Don't miss

पार्लियामेंट तक पहुंची एनिमल की गूंज, इस महिला MP ने जाहिर किया अपना दर्द

Ranjeet Ranjan On Animal: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर स्टारर ‘एनिमल’ रिलीज के साथ ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। जहां...

जूनियर महमूद के बाद अब मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, एक बार फिर सदमे में इंडस्ट्री

Leelavathi Death: तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बेंगलुरु के पास नेलमंगला के एक प्राइवेट...

सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Junior Mehmood Funeral: दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने आज 8 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली। एक्टर पेट के कैंसर से जूझ रहे थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here