---विज्ञापन---

Rhea Chakraborty Look: साड़ी हो या वेस्टर्न हर लुक में कहर बरपाती हैं रिया चक्रवर्ती, देखें शानदार तस्वीरें

Rhea Chakraborty Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती किसी भी पहचान मोहताज नहीं हैं। अपने काम के अलावा वो अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि वो साल 2020 में आखिरी बार फिल्म में देखी गई थीं लेकिन सोशल मीडिया पर वो अक्सर एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो और वीडियो शेयर करती […]

Rhea Chakraborty Look, Actress Rhea Chakraborty, Fashion

Rhea Chakraborty Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती किसी भी पहचान मोहताज नहीं हैं। अपने काम के अलावा वो अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि वो साल 2020 में आखिरी बार फिल्म में देखी गई थीं लेकिन सोशल मीडिया पर वो अक्सर एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

रिया अब दोबारा से टीवी शो रोडीज से कमबैक कर रहीं हैं जिसमें वो टीम लीडर के रूप में दिखाई देंगी। रिया एक उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय से तो लोगों का दिल जीता ही है, साथ में वो अपने स्टाइल और फैशन सेंस से भी लोगों नए आइडिया देती रहती हैं।

रिया का हर लुक बेहद कमाल का होता है, वो सूट पहने या साड़ी या फिर वेस्टर्न ड्रेस उनका हर लुक परफेक्ट होता है। आज के हम आपको रिया चक्रवर्ती के कुछ ऐसे लेटेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनकी वजह से एक बार फिर वो लोगों का प्यार बटोर रही हैं। इन लुक्स से टिप्स लेकर आप भी अपना लुक चेंज कर सकती हैं।

साड़ी लुक Rhea Chakraborty Look

रिया का हर लुक कमाल का होता है, इस फोटो में रिया चक्रवर्ती ने एक बहुत सुंदर साड़ी पहनी हुई है जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। हाथों में चूड़ी परफेक्ट मेकअप और ओपन हेयर लुक में रिया अपने चाहने वालों का दिल चुरा रही हैं।

इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक

रिया का ये इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। क्योंकि इस लुक में वो बेहद ही सुंदर लग रही हैं और सभी को अपने हुस्न का दीवाना बना रही हैं। आप भी अगर किसी खास पार्टी के लिए इस लुक को रिक्रिएट कर लें तो सभी की निगाहें आप पर आकर रुक जाएंगी।

ब्लैक बॉडीकॉन लुक Rhea Chakraborty Look

इस ब्लैक लुक में रिया अपने हुस्न की बिजली गिरा रही हैं। ब्लैक स्लिट कट आउटफिट के साथ पोनीटेल बना और हाइ हिल्स कैरी कर वो कहर बरपा रही हैं।

लहंगा लुक

व्हाइट कलर के चिकनकारी लहंगे में रिया चक्रवर्ती बला की खूबसूरत लग रही हैं। लाइट मेकअप मिनिमल जूलरी और ओपन हेयर में रिया का हर अंदाज उनके फैंस की नींद उड़ा रहा है।

First published on: Apr 30, 2023 02:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.