---विज्ञापन---

Konkona Sen: कोंकणा सेन के हर लुक्स होते हैं बेस्ट, आप भी लें इंस्पिरेशन

Konkona Sen: कोंकणा सेन (Konkona Sen)बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। उनका स्टाइल और अदा सभी से जुदा है। एक्ट्रेस न सिर्फ अपने काम के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर वो अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस […]

Konkona Sen: कोंकणा सेन (Konkona Sen)बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। उनका स्टाइल और अदा सभी से जुदा है। एक्ट्रेस न सिर्फ अपने काम के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर वो अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

एक्ट्रेस के फैंस की लिस्ट भी बहुत लंबी है। बात उनके फैशन सेंस की करें तो वो भी बहुत कमाल का है। कोंकणा का इंडियन लुक हो या वेस्टर्न सभी बहुत ही शानदार होते हैं। आज हम उनके कुछ एथेनिक और वेस्टर्न लुक की एक झलक आपके लिए लेकर आ रहे हैं। आप भी उनके इन लुक्स को देख फिदा हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: श्रुति हासन का हर लुक मचाता है बवाल, जिसे देख उड़ जाते हैं फैंस के होश

बॉसी लुक  (Konkona Sen)

कोंकणा सेन का ये बॉसी लुक बहुत ही शानदार लग रहा है। इस लुक में वो बेहद हसीन लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर, न्यूड मेकअप और पिंक शेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया हुआ है।

Konkona Sen

फैंस उनके लुक की बेहद तारीफ कर रहे हैं।

ब्लैक आउटफिट में किलर लुक

ब्लैक कलर के इस आउटफिट कोंकणा का बॉस लुक सभी को दीवाना बना रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में डायमंड इयररिंग्स पहना हुआ है। पोनीटेल स्टाइल में उन्होंने बाल बनाए हुए हैं।

Konkona Sen

साथ ही न्युड मेकअप के साथ अपने शानदार लुक से सबको हैरान कर दिया है।

साड़ी में कोंकणा सेन

एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने फ्लोरल प्रिंट कलर की बहुत सुंदर सी साड़ी पहनी हुई है। पिंक और व्हाइट कलर के इस कॉम्बिनेशन वाली साड़ी में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

Konkona Sen

स्लीक बन हेयर स्टाइल और कानों में मैचिंग करते हुए इयररिंग्स पहने हुए वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: जन्नत जुबैर के देसी लुक देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें तस्वीरें

जंपसूट लुक  (Konkona Sen)

एक्ट्रेस ने इस फोटो में जंपसूट पहना हुआ है। इस लुक में वो अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। फैंस उनके इस लुक को देखकर आंहे भर रहे हैं।

Konkona Sen

अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं तो उनका ये आउटफिट बेस्ट है।

First published on: Jul 06, 2023 04:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.