Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Geeta Basra Looks: क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा एथनिक लुक में गिराती हैं हुस्न की बिजली, देखें तस्वीरें

Geeta Basra Looks: इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) बेहद खूबसूरत हैं। गीता और हरभजन सिंह ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने बाद साल 2015 में शादी कर ली थी। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। अब दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स बन गए […]

Geeta Basra Looks, Harbhajan Singh, Actress Geeta Basra, Geeta Basra Ethnic Look, Fashion

Geeta Basra Looks: इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) बेहद खूबसूरत हैं। गीता और हरभजन सिंह ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने बाद साल 2015 में शादी कर ली थी। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। अब दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। गीता ने शादी के बाद भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो लेकिन अक्सर लो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

कई मौकों पर गीता को ट्रेडिशनल एथनिक लुक में देखा गया है जिसमें वो बला की खूबसूरत लगती हैं। उनके शानदार लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। आइए देखते हैं उनकी कुछ शानदार तस्वीरें।

पर्पल लहंगा लुक Geeta Basra Looks

गीता बसरा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हर लुक से लोगों का दिल चुरा लेने वाली गीता का पर्पल लहंगा लुक सभी को बेहद पसंद आ रहा है। इस लहंगे में वो बहुत ही हसीन लग रही हैं।

अगर आप किसी मेहंदी या संगीत के फंक्शन को अटेंड करने जा रही हैं तो उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।

गीता बसरा परफेक्ट लुक

किसी खास की शादी में जाना है और आप चाहते हैं कि आपके लुक को देखकर सभी हैरान रह जाएं तो गीता बसरा के इस लुक से आइडिया ले सकते हैं। इस प्यारी सी ड्रेस में वो बहुत प्यारी लग रही हैं। ऑरेंज कलर के इस आउटफिट में अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने परफेक्ट मेकअप किया हुआ है।

साथ में ट्रेडिशनल जूलरी लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

साड़ी लुक

साड़ी में हर महिला बहुत ही सुंदर लगती हैं। इस फोटो में गीता बसरा ने डार्क कलर की साड़ी कैरी की हुई है जिसमें उनका कर्वी फिगर फ्लॉन्ट हो रहा है।

अगर आप अपनी दोस्त की शादी में जाना चाहती हैं या किसी खास पार्टी के लिए आउटफिट सर्च कर रहीं हैं तो एक्ट्रेस के इस साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

समर स्पेशल लुक

गर्मी में तैयार होना एक बड़ा टास्क होता है, क्योंकि चिपचिपी गर्मी में डार्क कलर के आउटफिट बहुत इरिटेट करते हैं। आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो आप गीता का पिंक लहंगा लुक आपके काम आ सकता है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए गीता ने ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है।

साथ मैचिंग जूलरी पहने और प्यारी सी स्माइल में गीता का गॉर्जियस लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

First published on: May 28, 2023 01:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.