Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

Best Lipstick Shade: सांवले रंग वाली महिलाएं ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Best Lipstick Shade: डार्क टोन वाली महिलाएं लाइट मेकअप के साथ लिपस्टिक के सही शेड के इस्तेमाल से अपनी ब्यूटी में चार चांद लगा सकती हैं।

Best Lipstick Shade: भारत देश में अधिकतर लोगों का रंग डस्की यानी सांवला होता है। लड़कियों का रंग सांवला हो तो कई बार उन्हें तानों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में कई बार उनका आत्मविश्वास लेवल लो हो जाता है। डार्क टोन वाली महिलाओं को कपड़े से लेकर मेकअप करने तक कई बार सोचना पड़ता है कि वो कैसी लगेंगी।

अगर आपका भी डार्क टोन है और आप भी मेकअप के सही चयन के बारे में सोचती हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल लाइट मेकअप के साथ भी लिपस्टिक के सही शेड के इस्तेमाल से आप अपनी ब्यूटी में चार चांद लगा सकती हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लिप शेड के बारे में बताने जा रहे हैं जो डस्की टोन वाली लड़कियों के लुक को निखार सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फटे होंठों को सॉफ्ट और ग्लॉसी बनाने के लिए घर पर बनाएं Lip gloss

बरगंडी शेड लिपस्टिक Best Lipstick Shade

बरगंडी शेड की लिपस्टिक डार्क टोन वाली लड़कियों के लुक को निखारने के लिए बेस्ट हैं। अगर आप डार्क कलर की ड्रेस पहनकर किसी पार्टी में जा रही हैं।

Burgundy Shade Lipstick

तो लाइट मेकअप करते हुए बरगंडी शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं।

मैरून शेड लिपस्टिक

मैरून शेड एक परफेक्ट शेड होता है जो हर टोन की लड़कियों पर खूब जचता है। ये शेड डस्की टोन वाली लड़कियों पर भी बहुत अच्छा लगता है।

Maroon Shade Lipstick

आप इसे किसी भी कलर की ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं।

न्यूड शेड लिपस्टिक

अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए मेकअप कर रही हैं और आपका स्किन टोन डार्क है तो न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ आप हैवी मेकअप कर सकती हैं।

Nude shade lipstick

इस तरह मेकअप करने पर आप एलिगेंट लुक पा सकती हैं और सभी आपके इस लुक का तारीफ भी जरूर करेंगे।

यह भी पढ़ें:  दिखना है सबसे खूबसूरत और एलिगेंट तो ब्लैक आउटफिट के साथ ट्राई करें इन कलर्स के लिपस्टिक शेड

वाइन शेड लिपस्टिक

जिन महिलाओं का स्किन टोन डस्की है उनके लिए वाइन कलर का लिपस्टिक शेड बेस्ट है। आप इस शेड के साथ अपने पार्टी लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

Wine Shade Lipstick

लहंगा हो या साड़ी हर आउटफिट के साथ ये शेड अच्छा लगता है।

बेज शेड लिपस्टिक Best Lipstick Shade

बेज कलर की लिपस्टिक आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। वो महिलाएं जिनका स्किन टोन डस्की हैं इस कलर को बड़े ही आत्मविश्वास के साथ लगाएं ताकी आप हर किसी के लुक को फेल कर सकें और

Beige Shade Lipstick

सभी का ध्यान आपकी ओर हो जाए।

Latest

Don't miss

Big B की नातिन Navya ने डेब्यू वॉक से लूटी महफिल, मामी Aishwarya Rai का दिखा अलग स्वैग

Navya Naveli Nanda Debut: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले...

Nirahua-Amrapali Song Video Viral: आम्रपाली संग निरहुआ ने किया जमकर रोमांस, मिले 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Nirahua-Amrapali Song Video Viral: भोजपुरी गानों ने इन दिनों धूम मचाई हुई है। भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) उर्फ निरहुआ (Nirhua)...

Tejas Teaser Out: Kangana Ranaut उड़ाएंगी दुश्मनों के छक्के, बोलीं- ‘जंग के मैदान में अब जंग’

Kangana Ranaut Tejas Teaser Out: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (Chandramukhi 2) ने इसी हफ्ते थियेटर में एंट्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here