---विज्ञापन---

Lip Care: फटे होंठों को सॉफ्ट और ग्लॉसी बनाने के लिए घर पर बनाएं Lip gloss

Lip Care: मौसम बदलने का असर हमारी स्किन पर दिखाई देने लगता है, साथ ही हमारे लिप्स (Lips) पर भी मौसम का असर पड़ता है। सर्दी में सर्द हवा के कारण होंठ फट जाते हैं तो गर्मी में भी होंठ फटना आम बात है। लिप्स हमारे फेस की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, लेकिन […]

Lip Care, Lip Glossy, Beauty Tips,  Lip Gloss Home Remedies

Lip Care: मौसम बदलने का असर हमारी स्किन पर दिखाई देने लगता है, साथ ही हमारे लिप्स (Lips) पर भी मौसम का असर पड़ता है। सर्दी में सर्द हवा के कारण होंठ फट जाते हैं तो गर्मी में भी होंठ फटना आम बात है। लिप्स हमारे फेस की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, लेकिन अगर ये फट जाएं या रूखे हो जाएं तो वही खूबसूरती डल पड़ जाती है।

ऐसे में जरूरी है कि आप अपने होंठों का खास ध्यान रखें। वैसे तो होंठों की केयर के लिए मार्केट में कई प्रकार के लिप ग्लॉस मिलते हैं। लेकिन हम आपको आज घर पर बनने वाले लिप ग्लॉस का तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपके फटे होंठों को सॉफ्ट और सुंदर बनाते हैं।

लिप ग्लॉस बनाने के लिए सामग्री Lip Care

लिक्विड लेसिथिन – 2 ग्राम
अरंडी का तेल – 8 ग्राम
जैतून का तेल – 5 ग्राम
नारियल का तेल – 3 ग्राम
विटामिन ई तेल – 0.5 ग्राम
कलर पिगमेंट पाउडर
मीका पाउडर

लिप ग्लॉस बनाने की विधि

लिप ग्लॉस आपके होंठों को सुंदर और सॉफ्ट बनाते हैं, जो मार्केट में आराम से मिल जाते हैं।
हम आपको घर पर आसानी से लिप ग्लॉस बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत आसान है।
आप लिप ग्लॉस बनाने के लिए सबसे पहले एक कंटेनर में अरंडी का तेल, जैतून का तेल और मोम डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
आप इन चीजों को मिक्स करने के लिए थोड़ा सा गर्म कर लें।
जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें लिक्विड लेसिथिन डाल दें और अच्छे से मिला लें।
अब इसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिला दें और नारियल तेल की कुछ बूंदे भी मिलाएं।
इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
इसके बाद आप इसमें पिगमेंट पाउडर और मीका पाउडर भी मिलाएं।
अब इन सभी चीजों को रूम टेंपरेचर पर रख दें, जब ये सभी चीजें गर्म हो जाएं तो समझ लें कि आपका लिप ग्लॉस बनकर तैयार हो गया है।
अब आप इस लिप ग्लॉस को किसी कंटेनर में या फिर डिब्बी में भर लें।
अब आप इस लिप ग्लॉस को अपने फटे हुए होठों पर अप्लाई कर सकते हैं।

First published on: May 27, 2023 06:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.