---विज्ञापन---

Avika Gor Looks: बालिका वधू की अविका गौर हर लुक में बरपाती हैं कहर, देखें तस्वीरें

Avika Gor Looks: एक्ट्रेस अविका गौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बालिका वधु शो से फेम पाने वालीं एक्ट्रेस अविका की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। हर कोई उनकी अदाओं और फैशन सेंस की खूब तारीफ करता है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर […]

Avika Gor Looks, Actress Avika Gor, Avika Gor Saree Look, Avika Gor Western Look

Avika Gor Looks: एक्ट्रेस अविका गौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बालिका वधु शो से फेम पाने वालीं एक्ट्रेस अविका की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। हर कोई उनकी अदाओं और फैशन सेंस की खूब तारीफ करता है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं जो आते ही वायरल हो जाती हैं।

अविका गौर का हर लुक चाहे वो इंडियन हो या वेस्टर्न सभी फैंस को खूब पसंद आता है। आप भी उनके लुक को स्टाइलिश और क्लासी बनाने के लिए उनसे टिप्स ले सकती हैं। आज हम आपके लिए अविका के कुछ बेहद खास लुक लेकर आ रहे हैं जो बहुत ही शानदार हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें:  प्रेगनेंसी टाइम में भी दिखना है स्टाइलिश, तो इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

 ब्लैक आउटफिट लुक Avika Gor Looks

एक्ट्रेस अविका गौर का हर लुक कमाल का होता है। इस फोटो में अविका ने ब्लैक कलर की शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है जिसमें उनका ग्लैमरस लुक सभी के होश उड़ा रहा है।

Avika Gor

आप भी अपने लुक में ग्लैमरस का तड़का लगाना चाहती हैं तो उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

क्यूट लुक

अविका गौर अपने फैशन सेंस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। हर कोई उनके लुक्स को पसंद करता है। इस फोटो में अविका ने लाइट ब्लू कलर का बड़ा ही सुंदर सा आउटफिट पहना हुआ है जिसमें वो डॉल की तरह लग रही हैं।

Avika Gor

गर्मियों के लिए ये कलर बेस्ट है आप भी इससे आइडिया ले सकती हैं।

साड़ी लुक Avika Gor Looks

बात अविका के साड़ी लुक की करें तो उसमें वो बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लगती हैं। इस ग्रीन कलर की साड़ी में अविका बला की खूबसूरत लग रही हैं।

Avika Gor

अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए इस लुक को ट्राई करना चाहती हैं तो आप सही सोच रही हैं।

यह भी पढ़ें: हर ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं काजल अग्रवाल के एलिगेंट लुक, देखें तस्वीरें

मल्टी कलर ड्रेस लुक 

गर्मियों में अगर किसी ऐसी जगह घुमने जाने का प्लान बना रही हैं जहां पर बीच हो तो अविका का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस लुक में अविका सभी के होश उड़ा रही हैं।

Avika Gor

मल्टी कलर की ये ड्रेस समर सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो आपको कूल लुक देगी।

First published on: Jun 09, 2023 04:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.