Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

International Yoga Day 2025: मलाइका अरोड़ा से शिल्पा शेट्टी तक, इन 5 हसीनाओं को योग में महारथ हासिल

International Yoga Day 2025: फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम जनता तक, हर कोई योग करके खुद को फिट रखता है। तो चलिए आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें योग में महारथ हासल है।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

International Yoga Day 2025: आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर चाहे ऑफिस हो या स्कूल, हर कोई इस पल को जीता है। वहीं सभी लोग अपने वर्कप्लेस पर योग करते भी दिखाई देते हैं। इनमें पॉलीटिशियन से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों तक हर कोई योग करके इस दिन को खास बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो रोजाना योग करके खुद को फिट रखती हैं। वहीं इन हसीनाओं को योग में महारथ हासिल है। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: 12 साल से रिलेशन में हैं Diana Penty, जानें शादी और कैजुअल डेटिंग पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

---विज्ञापन---

Malaika Arora

मलाइका को बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन के नाम से जाना जाता है। 50 की उम्र में भी वो खुद को योग करके फिट रखती हैं। वहीं अक्सर वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर योग करते हुए पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। उनके फिट रहने का ये ही एक फॉर्मूला है।

---विज्ञापन---

Kareena Kapoor

करीना कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें भी अक्सर इंस्टाग्राम पर योग करते हुए पोस्ट शेयर करते देखा जाता है। करीना भी अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि योग के साथ-साथ एक्ट्रेस जिम में भी पसीना बहाती हैं।

---विज्ञापन---

Alia Bhatt

आलिया भट्ट भी योग करने में माहिर हैं। वो भी अक्सर इंस्टाग्राम पर योग करते हुए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। आलिया की खूबसूरती और फिटनेस का राज भी योग में ही छिपा है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि वो रोजाना योग करती हैं और इसी से उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपने वजन को भी कम किया था।

---विज्ञापन---

Samantha Ruth Prabhu

साउथ की स्टार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु भी अपनी डेली लाइफ में योग करती हैं। वो भी सोशल मीडिया पर फोटोज में योग करतीं नजर आती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि योग से आपकी हेल्थ ठीक रहती है और चेहरे पर भी ग्लो बना रहता है।

---विज्ञापन---

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन हैं। उन्हें अक्सर योग करते हुए देखा जाता है। एक्ट्रेस खुद भी बताती हैं कि वो अपनी डेली लाइफ में योग को फॉलो करती हैं, तभी वो अपनी फिटनेस को भी मेनटेंन करके रखती हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा अक्सर फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Traitors के 3 नए एपिसोड से 4 कंटेस्टेंट बाहर, लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल

First published on: Jun 21, 2025 07:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola