---विज्ञापन---

कौन हैं Miss Universe 2023 की विनर निकारागुआ की Sheynnis Palacios?

Miss Universe 2023 Winner Sheynnis Palacios: मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीतने वाली निकारागुआ की पहली महिला शेन्निस पलासियोस बन गई हैं।

Miss Universe 2023 Winner Sheynnis Palacios
pic credit : google

Miss Universe 2023 Winner: 72 में मिस यूनिवर्स पैजेंट का ताज निकारागुआ की शेनिस पलाशियो (Sheynnis Palacios) के सिर सज गया है। दुनियाभर की हसीनाओं की पीछे छोड़कर शेनिस ने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब अपने नाम किया है। यह कार्यक्रम अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था। 19 नवंबर को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में उन्हें मिस यूनिवर्स 2022 यूएसए की आर’बोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया।

यह भी पढ़ें: Miss Universe 2023: निकारागुआ की Sheynnis Palacios के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

ताज जीतने वाली पहली निकारागुआन महिला (Miss Universe 2023 Winner)

जब मिस यूनिवर्स 2022 यूएसए की आर’बोनी गेब्रियल ने शेनिस पलाशियो ( Sheynnis Palacios) को ताज पहनाया तो वो काफी इमोशनल हो गईं। शेनिस पलाशियो की जीत सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरे निकारागुआ के लिए गर्व की बात है, क्योंकि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली निकारागुआ की पहली महिला शेन्निस पलासियोस बन गई हैं। इस वजह से ‘ब्यूटी क्वीन’ का खिताब जीतना उनके लिए और काफी अहम है।

शेनिस पलाशियो का बैकग्राउंड (Miss Universe 2023 Winner)

शेनिस पलाशियो ( Sheynnis Palacios) का जन्म 30 मई, 2000 को मानागुआ, निकारागुआ में हुआ है। वो न सिर्फ सुंदरता बल्कि प्रतिभा और उपलब्धियोंं का दावा करती हैं। उन्होंने यूनिवर्सिडैड सेंट्रोअमेरिकाना से मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है, जो मध्य अमेरिका का पहला निजी विश्वविद्यालय था, जिसकी स्थापना साल 1960 में हुई थी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने खेल में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। वो विश्वविद्यालय के लिए एक वर्सिटी वॉलीबॉल खिलाड़ी के रूप में अपनी एथलेटिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

जीत चुकी हैं इतने ब्यूटी पेजेंट (Miss Universe 2023 Winner)

23 साल की ब्यूटी क्वीन की पेजनेट जर्नी 2016 में शुरू हुई जब उन्होंने मिस टीन निकारागुआ का खिताब जीता था। शेनिस पलाशियो के सिर पर मिस वर्ल्ड निकारागुआ 2021 का ताज भी सज चुका है। मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब अपने नाम करने से पहले शेनिस पलाशियो ( Sheynnis Palacios) ने इसी साल 5 अगस्त को मिस निकारागुआ 2023 का खिताब अपने नाम किया था।

First published on: Nov 19, 2023 11:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.