Cannes 2025: 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का 13 मई से आगाज हो चुका है। इसमें दुनियाभर के फिल्म सितारे रेड कार्पेट पर शिरकत कर रहे हैं। ये फेस्टिवल फैशन की दुनिया में हलचल मचा देता है। वहीं इस बार इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बार न्यूड या लॉन्ग ट्रेन ड्रेस पहनना बैन है। वहीं इसे देखते हुए बॉलीवुड कॉमेडियन एक्टर वीर दास ने अपने इंस्टाग्राम पर कान के नए रूल्स की खिल्ली उड़ाई है। वीर ने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर कर कटाक्ष किया। आइए आपको भी बताते हैं वीर ने आखिर क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: Cannes Film Festival 2025 में सितारों का जलवा, जानें एंटरटेनमेंट दुनिया की अपडेट्स
क्या बोले वीर दास?
एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैं अब नए रेड कार्पेट नियमों के कारण कान में पार्टिसिपेट नहीं कर पाऊंगा। कई पीढ़ियों से बड़े ट्रेन और नग्न वाले गाउन कॉमेडियन्स के लिए स्पेसिफिक रहे हैं। इस साल मैंने गहरे बेज रंग का, 78 फुट लंबा, ऑफ-शोल्डर पीस प्लान किया था। जो मेरी कलाई को छुपाए और नीचे की तरफ झुका हो साथ ही धीरे से मेरे दिल को भी दिखाए। लेकिन ऐसे आउटफिट इस बार बैन हैं। मैं सांस्कृतिक महत्व की कई सेल्फी लेने की योजना बना रहा था। लेकिन किसी को तो स्टैंड लेना ही होगा। मैं इस फेस्टिवल को शुभकामनाएं देता हूं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फैंस ने की तारीफ
वहीं एक्टर की पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। वहीं फैंस उनके इस स्टैंड की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। वीर दास का ये अंदाज फैस को काफी पसंद आ रहा है। वो उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कुछ तो उन्हें AI यूज करने का सजेशन दे रहे हैं।
टॉम क्रूज की मूवी का प्रीमियर
बता दें हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में टॉम क्रूज भी शामिल हुए। कान फिल्म फेस्टिवल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक्टर की फोटोज शेयर कीं। वहीं टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ का प्रीमियर भी कान में हुआ। इसके बाद टॉम काफी इमोशनल भी नजर आए। ये 17 मई को भारत में रिलीज होने जा रही है। वहीं भारत में ये सबसे पहले रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर धड़ल्ले से देखी जा रहीं ये 5 फिल्में, एक कर रही 19 दिन से ट्रेंड