Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

23 साल की ब्यूटी इन्फ्लुएंसर का निधन, TikTok लाइव के दौरान लगी गोली

Valeria Marquez Passed Away: मशहूर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महज 23 साल की उम्र में इन्फ्लुएंसर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है, इस खबर से उनके फैंस और परिवार के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

---विज्ञापन---

Valeria Marquez- RIP
Valeria Marquez- RIP

Valeria Marquez Passed Away: एक दुखद खबर सामने आई है, मशहूर ब्यूटी इन्फ्लुएंसर का निधन हो गया है। महज 23 साल की उम्र में इन्फ्लुएंसर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इस घटना से पूरा शहर हिल गया है, क्योंकि इन्फ्लुएंसर को टिकटॉक लाइव के दौरान गोली मारी गई है। पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल वलेरिया मार्केज की मौत से उनके फैंस चौंक गए हैं और इस समय उनका परिवार सदमे में है। सोशल मीडिया पर टिकटॉक स्टार की मौत पर यूजर्स शोक जता रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्या 7 साल छोटे एक्टर को डेट कर रहीं ये तलाकशुदा एक्ट्रेस? पहली बार दिखे साथ, रूमर्स को मिली हवा

---विज्ञापन---

ब्यूटी सैलून में हुई हत्या

बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ है, उस समय वलेरिया मार्केज एक ब्यूटी सैलून में टिकटॉक लाइव कर रही थीं। मेक्सिको के जलिस्को प्रदेश के जापोपान शहर में इस घटना से हर कोई शॉक्ड है। इस खबर की पुष्टि जलिस्को प्रदेश के अधिकारियों ने बुधवार को की है, जबकि ये घटना मंगलवार यानी 13 मई को हुई थी।

---विज्ञापन---

हमलावर ने कहां पर मारी गोली

बताया जा रहा है कि ब्यूटी सैलून में लाइवस्ट्रीम के समय वलेरिया मार्केज एक डिलिवरी बॉय से बात कर रही थीं। तभी अचानक से उन पर गोली से हमला हो गया। इस दौरान हमलावर ने उनकी छाती और सिर पर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह महज 23 साल की ब्यूटी इन्फ्लुएंसर के हत्याकांड से उनके फैंस गुस्से में आ गए हैं और कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर

वेलेरिया मार्केज़ के टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर करीबन 2,00,000 फॉलोअर थे। उनकी हत्या मेक्सिको में महिलाओं की हत्या की बढ़ती दर के बीच हुई है, जो लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में पैराग्वे, उरुग्वे और बोलीविया के साथ चौथी सबसे ऊंची दर है। सोशल मीडिया पर यूजर कमेंट कर वेलेरिया मार्केज की मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं रद्द हुआ Alia Bhatt का Cannes 2025 डेब्यू, जानें कब करेंगी शिरकत?

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2025 01:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola