---विज्ञापन---

 इन बड़ी फिल्मों के सीक्वल हो रहे शूट, शाहरुख से लेकर रणबीर कपूर कर रहे तैयारी 

Upcoming movies: इस साल कई सारी फिल्मों के पार्ट 2 आने वाले हैं। इन फिल्मों की शूटिंग भी जोरो से चल रही है।

Upcoming movies
इमेज क्रेडिट; E24 Bollywood

Upcoming movies: बॉलीवुड का माहौल फिल्मों को लेकर काफी गर्माया हुआ है। इस समय कई सारी फिल्मों के पार्ट 2 पर काम चल रहा है। इनमें से कई फिल्मों के रिलीज डेट भी अनाउंस हो चुके हैं। पठान 2, वार 2, एनिमल पार्क, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन जैसी बड़ी फिल्मों पर तेजी से काम चल रहा है। शाहरुख और अजय के फैंस उनके आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पठान 2

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने के पहले ही काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही थी। हालांकि बाद में ये फिल्म काफी हिट हुई थी। इस फिल्म ने लगभग 1000 करोड़ की कमाई की थी। पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। अब इस फिल्म के पार्ट 2 की तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें कि पठान 2 यशराज फिल्म्स की आठवीं स्पाई फिल्म होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 325 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

 

एनिमल पार्क

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल साल 2023 की हिट फिल्मों में आती है। फिल्म ने रिलीज को पहले ही दिन दुनिया भर में अपना लोहा मनवा दिया था। एनिमल में रणबीर के साथ बॉबी देओल नजर आए थे। इन दोनों के एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में रश्मिका, रणबीर के पत्नी के रोल में नजर आई थी। बता दें कि अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट की भी तैयारी तेजी से चल रही है। इस पार्ट में सभी कलाकार सेम ही रहेंगे।

भूल भुलैया 3

भूल भुलैया के अब तक 2 पार्ट बन चुके हैं। अब इसके तीसरे पार्ट को बनाने की तैयारियां चल रही हैं। पार्ट 2 की तरह ही इसमें कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। फिल्म में विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं। इस पार्ट में काफी मजा आने वाला है।

सिंघम अगेन

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं। रोहित शेट्टी की फिल्मों में कमाल का एक्शन देखने को मिलता है। अब सिंघम अगेन के आने की खबरें जोरों पर हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, करीना कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ समेत अन्य कई सेलेब्स नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त तय हुई थी। हालांकि इसे बदल दिया गया है। रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक कमेंट नहीं आया है।

 

वॉर 2

ऋतिक रोशन की वार के बाद ‘वॉर 2’ के आने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। बता दें कि हाल ही में जूनियर NTR भी फिल्म की शूटिंग में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, आई गंभीर चोटें, जानें कब होगी सर्जरी?

First published on: Apr 19, 2024 04:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.